Benefits of Bath in rain: सावन में बारिश में नहाने का मजा ही कुछ और है। बहुत से लोग बारिश के पानी में नहाने से कतराते हैं। उन्हें बाल झड़ने और बीमार पड़ने का डर रहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि बारिश के पानी से नहाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बारिश में भीगने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। बारिश का पानी घमौरियों से लेकर फोड़े फुंसियों तक का नेचुरल इलाज कर सकता है।
सेहत के लिए फायदेमंद है बारिश का पानी
बारिश का पानी हमारी सेहत के लिए भी यह कई तरह से फायदेमंद होता है। बारिश के पानी को वॉटर सोर्स का सबसे शुद्ध विकल्प माना जाता है। यही नहीं, यह अनकॉन्टैमिनेटड सोर्स भी है जिसमें ना तो क्लोरीन या फ्लोराइड होता है और ना ही किसी अन्य तरह का टॉक्सिक कैमिकल होते हैं।
यह भी पढ़ें- पुरूषों के लिए चमत्कारी है केला-दूद, रात में बिस्तर पर जाने से पहले सेवन से चार परेशानियां होंगी दूर
बालों के लिए बहुत फायदेमंद है बारिश का पानी
बारिश का पानी सॉफ्ट वॉटर होता है जिसमें कई ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें अल्कालाइन पीएफ पाया मौजूद होता है। जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह हेवीमेटल से फ्री होता है जिस वजह से बाल मजबूत और लंबे होते हैं। यह बालों के स्कैल्प से गंदगी को आसानी से दूर कर सकता है। साथ ही इससे बालों के डलनेस दूर होते हैं और बाल ग्लॉसी बन सकते हैं।
बारिश के पानी से स्किन को मिलता है लाभ
बालों के साथ-साथ स्किन के भी बारिश का पानी फायदेमंद होता है। यह स्किन और लचीला बनाता है। साथ ही स्किन की नमी को मेंटेन करता है। यह स्किन के सेंसिटिवीटी को कम करता है। साथ ही उन्हें हेल्दी बनाता है।
यह भी पढ़ें-किचन में मौजूद इन 5 मासालों का करें सेवन, रातों-रात कंट्रोल होगा डायबिटीज
बारिश में नहाने से स्ट्रेस होता है कम
बारिश के पानी से नहाने पर शरीर में इंडॉरफिन और सेरोटोनिन हार्मोन रिलीज होते हैं। ये हार्मोन्स हर तरह के स्ट्रेस को कम करते हैं। साथ ही मूड को बेहतर करते हैं। लोगों का मानना है कि बारिश में नहाने के बाद नींद अच्छी आती है। जिससे माइंड के साथ बॉडी भी रिलैक्स होता है। साथ ही यह हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में भी फायदेमंद है।
बरते ये सावधानियां
बारिश के पानी में नहाने से पहले आपको कुछ बातों को ख्याल रखना चाहिए। पहली बारिश के पानी में नहाने से बचना चाहिए. बरसात की पहली बारिश दूषित होती है। इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। एलर्जी या हेल्थ से जुड़ी समस्या है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NerRZB7
No comments:
Post a Comment