Sunday, 23 July 2023

Yoga for weight loss: तेजी से वजन घटाने के लिए करें ये 4 आसन, मिलेंगे गजब के फायदे

Yoga for weight loss: मोटापा या बढ़ता वजन चिंता का कारण होता है, साथ ही यह कई समस्याओं के लिए बूस्टर का काम भी करता है। हालांकि कुछ योगाभ्यास अपनाकर तेजी से वजन कम किया जा सकता है। इन्हें घर पर भी कर सकते हैं। नई दिल्ली स्थित तिब्बिया कॉलेज के आयुर्वेद-यूनानी विभागाध्यक्ष डॉ. भगवान सहाय शर्मा इनके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

त्रिकोणासन Trikonasana
पैरों के बीच 4 फीट का गैप रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। बायां हाथ ऊपर उठाएं व दायां जमीन को स्पर्श करे। दायां हाथ, दाएं पैर पर रखें। अब स्ट्रेच करें व गहरी सांस लें। यही प्रक्रिया बाएं पैर से भी करें। इस क्रिया को 5-6 बार दोहराएं। ज्यादा भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बिना दवा के कोलेस्ट्रॉल-ब्लड प्रेशर सहित 5 बीमारियां होंगी कंट्रोल, बस करें छोटा से ये काम

धनुरासन Dhanurasana
पेट के बल लेट जाएं। पैरों को सटाते हुए हाथ, पैरों के पास रखें। घुटनों को मोड़ें और हाथों से टखने को पकड़ें। सांस खींचें व सीने और जांघों को ऊपर उठाएं। हाथों से पैरों को खीचें। 15-20 सेकंड बाद सामान्य हो जाएं।

virabhadrasana.jpg

वीरभद्रासन Virabhadrasana
पैरों के बीच गैप रखते हुए सीधे खड़े हों। हाथ ऊपर उठाते हुए सिर के ऊपर जोड़ लें। दाएं पंजे को 90 डिग्री और बाएं को 45 डिग्री पर घुमाएं। बायां पैर सीधा रखें व दाएं को 90 डिग्री एंगल पर मोड़ें। गहरी सांस लें।

यह भी पढ़ें: झमाझम बारिश में भीगने के बाद भी नहीं पड़ेंगे बीमार, अपनाएं ये 6 टिप्स


भुजंगासन Bhujangasana
दीर्घ श्वास लेते हुए छाती को ऊपर की ओर उठाने से अधिक मात्रा में ऑक्सीजन रक्त के साथ मिलकर, शरीर के अलग अलग भागों में स्पंदित होती है। ऑक्सीजनित रक्त मोटापा कम करने में सहायक होता है। कूल्हों को पुष्ट करने में भी सहायक होता है। साथ ही मोटापा कम करने में भी यह कारगर है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/pGlxP9o

No comments:

Post a Comment