Thursday, 20 July 2023

Pear Benefits: शुगर से लेकर पाचन तक के लिए बहुत फायदेमंद है नाशपानी, सेवन करने के हैं अनगिनत फायदे

Pear Benefits: बारिश के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए अपने खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। क्योंकि इस मौसम में कई तरह की बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा रहता है। इस मौसम में मौसमी फलों का सेवन अच्छा विकल्प हो सकता है। यह आपको बारिश में बीमारियों से दूर रखेंगे। इन्हीं फलों में से एक है नाशपाती। नाशपाती पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम, फोलेट, कॉपर, मैगनीज प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह आपको कई बीमारियों से बचाती हैं। नाशपाती खाने के कई सारे पायदे हैं।

सूजन कम करता है नाशपाती Pear reduces swelling
चोट या अन्य कारणों से सूजन की समस्या होती है। अगर शरीर के किसी भी अंग में सूजन है तो इससे बचने के लिए आप अपनी डाइट में नाशपाती शामिल कर सकते हैं। यह फ्लेवोनोइड्स का समृद्ध स्रोत है, यह हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-के भी प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर के सूजन को दूर करते हैं।

यह भी पढ़ें: झमाझम बारिश में भीगने के बाद भी नहीं पड़ेंगे बीमार, अपनाएं ये 6 टिप्स

पाचन तंत्र को दुरूस्त रखता है keeps the digestive system healthy
नाशपाती फाइबर से प्रचूर मात्रा में होती है। जो कब्ज को खत्म करने में सहायक है। इसके अलावा, नाशपाती में मौजूद घुलनशील फाइबर आंत की सेहत के लिए फायदेमंद है। पाचन की समस्या वाले लोग अपनी डाइट में नाशपाती शामिल कर सकते हैं।

diabetes_care.jpg

डायबिटीज में फायदेमंद है नाशपाती Pear is beneficial in diabetes
नाशपाती डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें एंथोसायनिन पर्याप्त मात्रा में होता है। इसलिए यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करता है। नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे रक्त शर्करा का स्तर सामान्य रहता है।

यह भी पढ़ें: Purity test of Spices at home: लाल मिर्च और धनिया पाउडर में कर देते हैं भूसा और पिसी ईट की मिलावट, इस तरह आसानी से करें शुद्धता की जांच

वजन घटाने में फायदेमंद है नाशपाती Pear is beneficial in weight loss
नाशपाती में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इस लिए यह यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। जो वजन घटाने में सहायक है।


यह भी पढ़ें: Homemade Tea Benefits in rainy season: बारिश के मौसम में करें इन 3 होममेड चाय का सेवन, बीमारियां रहेंगी दूर

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद beneficial for heart health
नाशपाती कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें प्रचूर मात्रा में प्रोसायनिडिन पाया जाता है। जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। नाशपाती खाने से दिल से जुड़ी समस्या कम होती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में सक्षम है।

 

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/WA2R6hf

No comments:

Post a Comment