Tuesday, 25 July 2023

Health benefits of Garlic: खाली पेट चबाकर खाएं लहसुन, पाचन-शुगर लेवल होगा दुरुस्त, शरीर को होंगे और भी कई फायदे

Health benefits of Garlic: लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ता है बल्कि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से हमारे शरीर को गजब के फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद में भी कई रोगों के इलाज में इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। नियमित सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से राहत पा सकते हैं। क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

 

लहसुन को यदि आप कच्चा खाली पेट सुबह में चबाकर खाएं तो पेट की सेहत अच्छी बनी रहती है। साथ ही एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, टीऑक्सीडेंट, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, थायमिन, राइबोफ्लेविन आदि कई तरह के न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो इसे एक बेहद ही हेल्दी नेचुरल हर्ब बनाते हैं। आज हम आपको लहसुन को खाली पेट
खाने के फायदों के बारे में बताएंगे।


यह भी पढ़ें: Yoga for weight loss: तेजी से वजन घटाने के लिए करें ये 4 आसन, मिलेंगे गजब के फायदे

लहसुन को खाली पेट खाने के फायदे

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
लहसुन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। जब आप इसे खाली पेट चबाकर खाते हैं। तो इसके गजब के फायदे मिलते हैं। इसे आप नाश्ता करने से पहले खा सकते हैं। शरीर को अधिक फायदे मिलेंगे।

 

पेट को रखे स्वस्थ
लहसुन का सेवन करने से पाचन संबंधी कई परेशानियां दूर होते हैं। खाली पेट लहसुन खाने से लिवर और ब्लैडर की कार्य क्षमता बढ़ती है। साथ ही डायरिया का खतरा भी दूर होता है। यह डाइजेशन और भूख को स्टिम्युलेट करता है। साथ ही स्ट्रेस को कंट्रोल कर पेट में एसिड बनने से रोकता है। अगर पेट दर्द, कब्ज रहता है तो आप लहसुन का सेवन जरूर करें।

 

benefits_of_garlic.jpg

हाई BP करता है कंट्रोल
अगर आप डेली कच्चा लहसुन का सेवन करेंगे तो हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कंट्रोल हो सकती है। लहसुन का अर्क यानी एक्स्ट्रैक्ट उच्च रक्तचाप को कम करने में बहुत फायदेमंद है। उच्च रक्तचाप के लक्षणों को कम करने में लहसुन कारगर है।

 

इम्यूनिटी बढ़ाए लहसुन
खाली पेट लहसुन खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इस तरह आप रोगों से बचे रह सकते हैं। अगर आप सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार या अन्य कोई इंफेक्शन परेशान रहते हैं तो आप लहसुन का सेवन करके कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Mosquitoes Relief: इन देसी उपायों से भाग जाएंगे घर में छुपे मच्छर, ये 6 तरीके हैं असरदार

शरीर को डिटॉक्स करता है लहसुन
लहसुन एक शक्तिशाली फूड है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके सेवन से पैरासाइट्स और कीड़ों से छुटकारा मिलता है, साथ ही कई बीमारियों से बचने में भी यह मददगार है। यह कई तरह के कैंसर, डायबिटीज, डिप्रेशन आदि बीमारियों के होने के जोखिम को कम करता है।

 

शुगर लेवल करता है कंट्रोल
रोजाना कच्चा लहसुन का सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल रह सकता है। इसमें मौजूद एलिसिन कम्पाउंड शुगर को कंट्रोल करने में कारगर है। रोजाना 3-4 लहसुन की कली चबाकर खाने से वजन भी कंट्रोल में रहता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nap8Fu1

No comments:

Post a Comment