Sunday, 16 July 2023

डिमेंशिया में होती है ये गंभीर समस्या, परिजनों के अच्छे व्यवहार से होता है सुधार

Serious problem in dementia: अल्जाइमर रोग, मनोभ्रंश (डिमेंशिया) का सबसे ज्यादा पाए जाने वाला प्रकार है। यह एक ऐसा सिंड्रोम है, जिसमें पीडि़त की याददाश्त, सोचने की क्षमता एवं व्यवहार में धीरे-धीरे गिरावट के साथ-साथ दैनिक कार्य करने की क्षमता घट जाती है। पीडि़त को भाषा, लिखा या बोला हुआ समझने में, सीखने की क्षमता और निर्णय लेने में समस्या होती है।

यह भी पढ़ें: Mosquitoes Relief: इन देसी उपायों से भाग जाएंगे घर में छुपे मच्छर, ये 6 तरीके हैं असरदार

पहचानें लक्षण
याददाश्त में कमी- सामान्य गणना में परेशानी। सामान्य/ रोजमर्रा के काम पूरे करने में दिक्कत- वस्तुएं रखकर भूलना व याद करने में असमर्थ होना। लिखित/ मौखिक संवाद में कठिनाई- मनोदशा और व्यवहार में परिवर्तन। निर्णय लेने में कठिनाई- तस्वीरों/ चित्रों को समझने में समस्या। समय, स्थान/ व्यक्ति के संबंध में भ्रम होना- धीरे-धीरे काम व सामाजिक गतिविधियों में रुचि कम होना। बीमारी बढऩे पर काम के लिए भी दूसरों पर निर्भरता।

यह भी पढ़ें: Benefits of Green Chili: स्वाद के साथ-साथ आपके सेहत के लिए भी लाभकारी है हरी मिर्च, करती है इन 5 बीमारियों को दूर

सलाह
जुड़ाव लगातार बनाए रखें। सामान्य बातचीत की भाषा एवं छोटे वाक्यों का प्रयोग करें। बातचीत के दौरान सकारात्मक दृष्टिकोण दिखाएं। रोगी को खाने के लिए दवा के लिए याद दिलाएं। उन्हें सुखद महसूस करवाने के लिए उनके बाजू, हाथ या कंधों पर थपथपाएं। जो कुछ रचनात्मक करने में सक्षम हैं, उन्हें उसे जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करें।

शीघ्र पहचान जरूरी
मनोरोग विशेषज्ञ, डॉ. अखिलेश जैन के अनुसार, रोग की शीघ्र पहचान व उपचार जरूरी है। इससे रोग की वजह से हुई कमतरी की भरपाई करने में सुविधा होती है। जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। नियमित व्यायाम, धूम्रपान व शराब से दूर रहने से इसका जोखिम कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Weight Loss Challenge: ये है 21 दिनों का चैलेंज, मक्खन की तरह पिघलेगी पेट, कमर की चर्बी

वृद्धावस्था व डिमेंशिया में अंतर
पुरानी घटनाओं के बारे में भूल जाने की प्रवृत्ति। अधिकतर हाल ही की घटनाओं को भूल जाना। किसी परिचित व्यक्ति का नाम याद न रख पाना परिचित व्यक्ति को पहचान भी नहीं पाना चीजों या घटनाओं को कभी-कभार भूल जाना आदि।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AS2ewLu

No comments:

Post a Comment