Friday, 21 July 2023

पोषक तत्वों से भरपूर है आम, पर ज्यादा खाने से ये हैं नुकसान

Mangoes are rich in nutrients:ज्यादा आम खाना स्वाद में तो अच्छा लगता है, लेकिन यह कई तरह की समस्याओं का कारण भी बन सकता है। आम विटामिन ए, बी, सी व ई के साथ ही फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जैसे पोषक तत्त्वों से भरपूर होता है।

 

ये होती हैं प्रमुख समस्याएं
ज्यादा आम खाने से शरीर का वजन बढ़ सकता है। इससे दस्त लगना, डायबिटीज होना (पहले से हो तो बढ़ सकती है) एवं एलर्जी के अलावा पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यह फोड़े-फुंसी का कारण बन सकता है। ज्यादा आम खाने से एलर्जी भी हो सकती है।


यह भी पढ़ें: बिना दवा के कोलेस्ट्रॉल-ब्लड प्रेशर सहित 5 बीमारियां होंगी कंट्रोल, बस करें छोटा से ये काम

केमिकल से पका हो तो
यह गौर करने वाली बात है कि ज्यादा आम खाना नुकसान का कारण बन सकता है, लेकिन यदि आम केमिकल से पकाए गए हों तो इन्हें कम खाना भी दिक्कत दे सकता है। ऐसे आम खाने से मुंह में जलन सहित कब्ज, दस्त, उल्टी, पेटदर्द जैसी समस्याएं संभव हैं। अत: आम खरीदते समय इनकी क्वालिटी का ध्यान जरूर रखें।

 

इनका ध्यान रखें
एक दिन में छोटे आकार के एक या दो आम ही खाएं। केमिकल से पके न हों।
कच्चे आम का सेवन न करें। घर लाकर इन्हें अच्छी तरह धोएं और फिर पानी से भरे पात्र में कुछ देर रख दें।

यह भी पढ़ें: झमाझम बारिश में भीगने के बाद भी नहीं पड़ेंगे बीमार, अपनाएं ये 6 टिप्स

दस्त, कब्ज, एलर्जी, शुगर, कफ, पेटदर्द, उल्टी जैसी समस्याओं में विशेषज्ञ या चिकित्सक से बातचीत के बाद ही आम खाएं, अन्यथा समस्या बढ़ भी सकती है।
सुबह के समय आम खाना ज्यादा बेहतर है। खाना खाने से पहले ही फल (आम) खाएं। फल के साथ ही इनका जूस (आमरस) भी पी सकते हैं।

 

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6neoEMa

No comments:

Post a Comment