Do not bath after having a meal: कुछ लोग सुबह-सुबह ही स्नान कर लेते है, उसके बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जो सुबह हल्का नाश्ता करते हैं और 10-12 बजे के बीच नहाते हैं। इसके बाद दोपहर का भोजन ग्रहण करते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या भोजन के बाद नहाना सही है या नहीं।
अग्नि तत्त्व की सक्रियता
आयुर्वेद के अनुसार, खाने के बाद शरीर में अग्नि तत्त्व सक्रिय हो जाता है। इससे खाना जल्दी पचता है, लेकिन खाने के तुरंत बाद नहाने से यह अग्नि ठंडी पड़ जाती है और खाना देरी से पचता है।
खाने के बाद नहाने से होने वाली ये समस्याएं सभी को नहीं होतीं, लेकिन अस्वस्थ या ब्लड सर्कुलेशन की समस्या से ग्रस्त लोगों को इससे जरूर बचना चाहिए। चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
यह है प्रक्रिया
विज्ञान के अनुसार, खाने के बाद अग्नाशय से पेप्सिन एंजाइम निकलता है, जो भोजन पचाता है। खाने के तुरंत बाद नहाने से पेट का तापमान कम और शरीर के अन्य भागों में रक्त का प्रवाह होने लगता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lpdGHNY
No comments:
Post a Comment