Monday, 17 July 2023

Benefits of Swinging: सावन में झूला झूलने के मिलेंगे 5 चमत्कारी फायदे, दूर होगा तनाव, मसल्स होंगी मजबूत

Benefits of swinging in Sawan: सावन का महीना चल रहा है। चारो तरह हरियाली छा गई है। इस मौसम में झूला झूलने के कई सारे फायदे मिलते हैं। यह हर उम्र के शख्स को लुभाता है। इस मौसम में प्रकृति का नजारा देखने लायक होता है। गांव में झूले ज्यादा देखने को मिल जाते हैं। गांव में सावन से हरियाली तीज तक पेड़ों पर झूले लगे दिखाई देते हैं। सावन में झूले के मजे महिलाएं और बच्चे ज्यादा उठाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि झूला झूलना सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। झूला झूलने से तनाव कम होता है। इसके अलावा भी कई फायदे होते हैं।

 

जानिए 5 बड़े फायदे

मानसिक तनाव करता है दूर removes mental stress
सावन में झूला झूलने से मानसिक तनाव दूर होता है। इससे मूड फ्रेश होता है। साथ ही प्रकृति के बीच झूला झूलने से खुशी की अनुभूति होती है। इस लिए अगर आप भी उदास महसूस कर रहे हैं तो झूला झूल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Insect Prevention Tips: छिपकली, कॉकरोच, मच्छर हो जाएंगे छूमंतर, अपनाएं ये देसी नुस्खे


मांसपेशियां होती है मजबूत muscles get stronger
एक्सपर्ट के अनुसार, प्रकृति के बीच झूला झूलना फायदेमंद होता है। झूला झूलने के दौरान आपको पैरों के साथ पूरे शरीर में ताकत लगानी होती है। इस तरह की नियमित एक्सरसाइज से मांसपेशियां मजबूत होती है। अन्य अंगों को भी फायदा मिलता है।

 

jhula_jhoolne_k_faide.jpg

बढ़ता है अवेयरनेस increases awareness
झूला झूलने से आप ज्यादा अवेयर रहते हैं। साथ ही बॉडी जॉइंट्स में रिसेप्टर्स होते हैं और जब वह एक्टिव होते हैं तो बॉडी को इंडिकेशन देने लगते हैं। इसलिए जब आप पैरों से झूले को धकेलते हैं, तो आपका शरीर जॉइंट्स की एक्टिविटी पर ध्यान देने लगती है। इस एक्टिविटी से आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता है।

यह भी पढ़ें: अगर आप भी चाय के साथ खातें हैं ये चीज, तो बन जाएंगे डायबिटीज और हाई बीपी के शिकार

मनोबल बढ़ाने में मिलती है मदद Helps in boosting morale
सावन के मौसम में झूला झूलने से आपका मनोबल बढ़ता है। साथ ही आप खुश और स्वस्थ भी फील करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि झूले पर झूलते समय शरीर में शीतलता बढ़ती है। इससे ह्रदय की कार्यक्षमता भी बढ़ती है।

 

ध्यान होता है केंद्रित attention is focused
सावन के मौसम में झूला झूलने से कंसंट्रेशन पॉवर बढ़ता है। साथ ही यह आपके मन को शांत करता है। बच्चों में फोकस करने की क्षमता बढ़ती है।

 

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ykl5cmI

No comments:

Post a Comment