Monday, 10 July 2023

Benefits of Super Vegetables: य ह 5 सपर वजटबलस ज बन दग आपक शरर क मजबत

Benefits of Powerful Vegetables: बाजार में मिलने वाली कुछ सब्जियां हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व (Nutrients in Vegetables) पाए जाते हैं। सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को शक्तिशाली बनाते हैं। जिस वजह से हम तमाम बिमारियों से लड़ पाते हैं। आज हम ऐसे ही पांच सब्जियों के बारे में बताएंगे। जो सबसे ज्यादा सेहतमंद (most healthy vegetables) है। जिसे हमें रोजाना खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Soaked Foods Benefits: अगर भिगोकर खाएंगे ये 5 चीजें, बॉडी को मिलेगी डबल एनर्जी, वेट भी रहेगा कंट्रोल

गाजर Benefits of Carrot
गाजर सुपर वेजिटेबल्स में से एक है। इसमें विटामिन A और बीटा कैरोटिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बीटा कैरोटिन एंटीऑक्सिडेंट कैंसर के खतरे को कम करता है। रिपोर्ट के अनुसार, हर हफ्ते कम से कम 2-4 गाजर खाने से कैंसर का खतरा कम होता है। यह आंखों के लिए भी फायदेमंद है।

 

spinach_carrot.jpg

पालक Benefits of spinach
पालक को हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। पालक में प्रचूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसे सबसे ज्यादा पावरफुल सब्जी माना गया है। पालक हमारे शरीर को कई शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट प्रदान करता है। इसमें विटामिन K भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

यह भी पढ़ें- Wet Shoes Dry Tips: तुरंत सूखेंगे बारिश में भीगे हुए जूते, अपनाएं ये देसी जुगाड़

ब्रोकली Benefits of Broccoli
ब्रोकली भी पावरफुल सब्जियों में से एक है। इसमें सल्फर युक्त प्लांट कंपाउंड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद सल्फोराफेन कैंसर के खतरे से बचाता है। यह कई तरह की पुरानी बीमारी को भी रोकने में मदद कर सकती है।

 

broccoli_beetroot.jpg

चुकंदर Benefits of Beetroot
चुकंदर हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। इसमें बहुत कम कैलोरी पाई जाती है। फाइबर, फोलेट और मैंगनीज प्रचूर मात्रा में होती है। चुकंदर का रस ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़ें: Belly Fat Reducing Tips: पेट की चर्बी कम करने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स, मिलेंगे चमत्कारी रिजल्ट्स

मटर Benefits of Pea
मटर बेहद पॉष्टिक सब्जी में से एक है। सिर्फ 160 ग्राम मटर में 9 ग्राम फाइबर, 9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। मटर में विटामिन A, C, राइबोफ्लेविन, थायमिन, नियासिन और फोलेट सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पेट की समस्या दूर करने के साथ यह पांचन तंत्र को ठीक करने के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एंटी कैंसर गुण भी पाए जाते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9DtF1ZM

No comments:

Post a Comment