Wednesday, 5 July 2023

सवन क महन म भलकर भ नह खए य 5 चज सहत क ऐस हत ह नकसन

भगवान शंकर को समर्पित सावन का महीना शुरू हो चुका है और इस पूरे महीने में लोग पूजा-पाठ करते हैं। इसके साथ ही भक्त व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में खान-पान को लेकर काफी नियम हैं। लेकिन ये नियम सावन में होने वाली बारिश से भी जुड़ा है। दरअसल, बारिश में सबसे ज्यादा होती है जिस वजह से नमी और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। ऐसे में खाने-पीने की बहुत सारी चीजों को ना खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ये फूड्स खाने से शरीर में एलर्जी होने और सेहत खराब होने का भी खतरा बना रहता है। तो आइए जानते हैं वो कौन से फूड्स हैं जिन्हें सावन के महीने में नहीं खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Clothes Musty Smell : बारिश के मौसम में नहीं होगा इंफेक्शन, ऐसे दूर करें कपड़ों की दुर्गंध और कीटाणु

दही
सावन में दही भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि दही इस मौसम में जल्दी से गुड बैक्टीरिया के साथ बैड बैक्टीरिया बनाने लगता है। जिससे उसमे खट्टापन आ जाता है जो सेहत के लिए सही नहीं होता। सावन के महीने में दही खाना है तो बिल्कुल फ्रेश खाएं और पुरानी दही बिल्कुल नहीं खाएं।

यह भी पढ़ें : पुरूषों से ज्यादा मोटी हो रही अरब देशों की महिलाएं, ये कारण जानकर उड़े शेखों के होश

डेयरी प्रोडक्ट भी नहीं खाएं
इस मौमस में प्रोटीन से भरपूर डेयरी प्रोडक्ट की मात्रा भी कम ही रखनी चाहिए। दूध, पनीर जैसी चीजों को जितना हो सके खाने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Diabetes Patient symptoms: मुंह से फल जैसी गंध आती है तो सावधान! सामने आया डायबिटीज का ये नया लक्षण

बैंगन
सावन के महीने में बैंगन खाने के लिए मना किया जाता है। इस महीने में बैंगन ना खाने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि कीड़े पड़ जाते हैं। बारिश में आने वाले बैंगन में अंदर से कीड़े लगे होते हैं। जिन्हें खाने से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें : मंगलवार के व्रत में जरूर ट्राइ करें फलाहारी नारियल कि चटनी, जानिए बनाने की आसान विधि

हरी पत्तेदार सब्जियां
पत्तेदार सब्जियों में भी बारिश के मौसम में कीड़े लगे रहते हैं। हरे रंग के ये कीड़े पत्तियों से चिपके होते हैं जो कई बार सब्जी में साथ चले जाते हैं। ये सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

यह भी पढ़ें : सैंडविच बनाने के बाद कभी नहीं होंगे गीले, फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

नॉनवेज
सावन के पवित्र महीने के रूप में सावन में लोग पूजा करते हैं और नॉनवेज नहीं खाते। लेकिन इसके साथ ही नॉनवेज नहीं खाने की वजह इस मौसम में डाइजेशन का स्लो होना है। जिस वजह से नॉनवेज को पचने में काफी समय लगता है और लोगों को इसें कम खाने की सलाह दी जाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/r61yJ5H

No comments:

Post a Comment