Causes of swelling in the body: शरीर में सूजन होना किसी न किसी बीमारी का संकेत होता है। कई बार सूजन किसी खास जगह नजर आती है, जैसे चेहरे, हाथ-पैर या पूरे शरीर में। हालांकि, सूजन कोई बीमारी नहीं, लेकिन सूजन बीमारी का संकेत जरूर होता हैं।
सूजन हमारे शरीर के अंदर हो रहे बदलाव और परेशानी को बताता है। सूजन कई तरह की हो सकती है। सूजन होने की एक नहीं कई वजह भी हो सकती है और मुख्यत: सभी वजहें गंभीर ही होती हैं। शरीर में होने वाली सूजन को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि किस अंग में परेशानी हो रही है। सूजन की समस्या के साथ कई बार बार-बार प्यास लगना और बुखार होने जैसे भी संकेत शरीर देता है। तो चलिए जानें कि सूजन की वजह क्या है और किन बीमारियों का ये संकेत होती हैं। साथ ही इनका घरेलू उपचार क्या होता है।
यह भी पढ़े-Tea for bloating: ब्लोटिंग की समस्या हो जाएगी छूमंतर, इन खास हर्बल टी का सेवन हो सकता है लाभकारी!
शरीर में सूजन से पहचानें किस अंग में है परेशानी swelling in the body
किडनी की समस्या (Kidney problem)- अगर सूजन आपके चेहरे और हाथ पैर में भी नजर आ रहा है तो ये किडनी की समस्या का संकेत है। किडनी जब प्रॉपर तरीके से काम नहीं करती तो शरीर से विषैले तत्व बाहर नहीं निकल पाते और ये शरीर में जमा होने लगते हैं, इसकी वजह से सूजन की समस्या होती है।
थॉयरायड (Thyroid) - अगर आपके शरीर में मोटापा सूजन की तरह नजर आ रहा तो ये हाइपो थायरॉयरिडिज्म का लक्षण हो सकता है। थायरॉक्सिन हार्मोन की कमी के
कारण ये समस्या होती है।
दिल की बीमारी (Heart disease) - जांघ और हाथ में सूजन नजर आ रही तो ये आपके दिल की बीमारी का संकेत है।
लिवर की समस्या (Liver problem) - लिवर की समस्या में पेट में सूजन और दर्द दोनों हो सकता है। कई बार पीरियड्स में भी पेट में सूजन आती है, हांलांकि ये पीरियड्स खतम होने के बाद खत्म भी हो जाती है।
पैरों में सूजन (Swelling in the legs) -डीप वेन थ्राम्बोसिस के कारण पैरों में सूजन और दर्द की समस्या होती है। ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में कहीं किसी एक नस के भीतर रक्त का थक्का बन जाता है। डीप वेन थ्राम्बोसिस निचले पैर में होता है। रक्त का थक्का जमा हुआ रक्त है जो रक्त के साथ दूसरे स्थानों तक स्थानांतरित हो सकता है।
यह भी पढ़े-health tips for weight loss: रात को भूल कर भी नहीं खाने चाहिए ये फूडस, जानें क्या है कारण
आंखों के नीचे सूजन (Swelling under the eyes) - आंखों के नीचे की सूजन उम्र बढ़ने के कारण भी होती है। जब वसा के पैड और कोलेजन घटने लगते है तो आंखों के आसपास सूजन और स्किन का रंग बदलेने लगता है।
सूजन खत्म करने के घरेलू उपाय Home remedies to eliminate swelling
वैसे तो शरीर की सूजन तभी ठीक होती है, जिस बीमारी की वजह से यह हुई है। हालांकि, कुछ घरेलू उपचार ऐसे भी हैं जो शरीर की सूजन को कम करने के साथ शरीर की कई बीमारियों पर कागर होते हैं।
- हल्दी और दूध पीने से शरीर के बाहरी ही नहीं अंदरूनी सूजन में भी बहुत आराम आता है।
- गर्म पानी में नमक डालकर उससे सूजन वाली जगह की सिकाई से बहुत आराम मिलता है।
- कुछ सूजन पर आईस से सिकाई करना लाभप्रद होता है। मोच आदि में बर्फ की सिकाई ज्यादा अच्छी होती है।
- जीरा और चीनी को एक बराबर लेकर इसे पीस लें और इसे पानी के साथ दिन में कम से कम तीन बार लें।
- प्याज और हल्दी को चोट और सूजन वाली जगह पर लगाने से तुंरत आराम मिलता है।
- सोंठ दस ग्राम लें और उसमें गुड़ मिला लें। इसे खाने से भी शरीर की सूजन दूर होती है।
- खजूर खाने से भी सूजन की समस्या दूर होती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ueqmMbN
No comments:
Post a Comment