Thursday, 15 June 2023

Raw papaya: इन लग क लए जहर क समन ह कचच पपत ह सकत ह घतक परणम

पपीते का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। पपीते में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। आमतौर पर हमलोग पके पपीते के अलावा कच्चे पपीते का सेवन भी खूब करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए कच्चा पपीता काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। आज हम आपको कच्चे पपीते से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रिपोर्ट में दावा! पीए रोजाना शराब और बीमारियों से पाएं छुटकारा, बस ये है शर्त

कच्चे पपीते के नुकसान

प्रेग्नेंसी में भूलकर भी नही खाना चाहिए कच्चा पपीता
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कच्चा या फिर पका हुआ पपीता भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि पपीते का सेवन पेट में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए डॉक्टर इस दौन पपीता खाने के लिए मना करते हैं।

pregnant.jpg

हो सकती है पाचन संबंधी परेशानी
कुछ लोगों के लिए कच्चे पपीते का सेवन हानिकारक हो सकता है। दरअसल उन्हे कच्चा पपीता खाने से पाचन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिनका पाचन तंत्र कमजोर है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों को पाचन तंत्र खराब होने की वजह से हानि हो सकती है।

यह भी पढ़ें-Smoke करने वाले लोगों के साथ रहना है जानलेवा, कैंसर सहित कई खतरनाक बीमारियों का खतरा

हो सकती है उल्टी की समस्या
कच्चे पपीते को पचाना आसान नहीं होता है। अगर आपको सेवन करने से उल्टी आ रही है तो इसका सेवन बंद कर दें। इसको उबालकर या सब्जी बनाकर खाने से फायदा मिल सकता है।

constipation.jpg

अस्थमा और पीलिया में न खाएं कच्चा पपीता
अगर आप अस्थमा या पीलिया के मरीज है तो कच्चे पपीते से दूर ही रहे। इसका सेवन हानिकारक हो सकता है। कच्चे पपीते का सेवन उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि पपीते में पपाइन और बीटा कैरोटीन पाया जाता है। जो दोनों बीमारियों के लिए नुकसानदायक है।

यह भी पढ़ें-Ice Therapy: दर्द से राहत पाने के लिए करते हैं बर्फ से सेक, तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकते हैं गंभीर परिणाम!

हो सकती है एलर्जी की समस्या
कच्चा पपीता खाकर कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट्स की माने तो कच्चे पपीते में पपेन पाया जाता है जो एलर्जी की समस्या के लिए जिम्मेदार हो सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rl1ayMX

No comments:

Post a Comment