Saturday, 10 June 2023

Home Rmedy for Asthma: अस्थमा में इस घरेलू नुस्खे का प्रयोग है फायदेमंद, मिलेंगे चमत्कारी फायदे

दुनिया में 30 करोड़ से ज्यादा लोग अस्थमा से पीडि़त हैं। अस्थमा यानी दमा के रोगियों को सबसे ज्यादा परेशानी सर्दी के मौसम में होती है। कुछ खास उपाय अपनाकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

घरेलू नुस्खे: हर घर में आसानी से उपलब्ध होने वाला लहसुन अस्थमा के इलाज में काफी कारगर है। 30 मिलिलीटर दूध में लहसुन की पांच कलियां उबालें। इस दूध को रोजाना पीने से दमे की शुरुआती अवस्था में काफी लाभ होता है। अदरक की चाय में लहसुन की दो पिसी कलियां मिलाकर पीने से भी अस्थमा नियंत्रित रहता है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं को ज्यादा होती है यह खतरनाक बीमारी, अगर दिख रहे हैं ऐसे लक्षण

4-5 लौंग लें, इन्हें 125 मिलिलीटर पानी में 5 मिनट तक उबालें। मिश्रण को छानकर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और गर्म-गर्म पी लें। रोज दो से तीन बार यह काढ़ा पीने से लाभ होगा। अदरक का एक चम्मच ताजा रस, एक कप मेथी का काढ़ा (एक कप पानी में एक चम्मच दानामेथी डालकर तैयार किया गया) और स्वादानुसार शहद मिलाएं। इस मिश्रण को पीने से भी अस्थमा में राहत मिलती है।

asthma.jpg

सावधानी है जरूरी: धूल और धुएं से बचें। डस्टिंग आदि करते समय मुंह पर रुमाल बांध लें। सर्दी के दिनों में खुद को पूरी तरह से कवर करके रखें और किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाएं लें।

यह भी पढ़ें-Deep Sleep: अगर आप भी लेते हैं अत्यधिक नींद, तो हो जाएं सावधान!


अस्थमा की बीमारी के लक्षण

साँस फूलना

साँस लेने में तक़लीफ़ होना

साँस का उखड़ जाना

अत्यधिक ख़ासी आना

अत्यधिक थकान महसूस करना

कोहरे या धुएं से एलर्जी होना

 

अस्थमा के कारण

वैसे तो अस्थमा की बीमारी के कई सारे कारण हैं परंतु कुछ कारणों के बारे में हम आपको बता देते हैं। तो आइए जानते हैं कि ये क्या हैं:

धुएं के कारण

कोहरे के संपर्क से

तेज तेज चलने के कारण

धूल व मिट्टी इत्यादि के कारण

मौसम बदलने के दौरान

श्वसन नलिकाओं में इंफेक्शन के कारण



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5Ryrdk4

No comments:

Post a Comment