Monday, 19 June 2023

Early periods : हर महन जलद परयडस आत ह त सवधन? जनए इसक पछ क 5 मखय करण

Early periods : चाय-कॉफी, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और चॉकलेट के अधिक सेवन से महिलाओं के हार्मोन (Women's hormones) प्रभावित होते हैं। और इससे एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ सकते हैं जो कि जल्द पीरियड्स ( reason for early periods) होने का कारण हो सकता है।

हर महीने समय पर पीरियड्स (Periods) आना महिला स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। वहीं आपने कई महिलाओं को पीरियड्स लेट आने की शिकायत करते सुना होगा। लेकिन अगर आपको समय से पहले यानि एक महीना पूरा होने से पहले ही पीरियड्स आ गए हैं तब भी आपके लिए यह एक दुविधा की बात हो सकती है। लेकिन आपको बता दें कि कभी-कभी मासिक धर्म की तारीख ऊपर-नीचे होना बड़ी परेशानी की बात नहीं है। लेकिन यदि अक्सर आपको यह समस्या रहती है तो चिकित्सक से सलाह अवश्य ले लें। तो अब आइए जानते हैं समय से पहले पीरियड्स आने के क्या मुख्य कारण हो सकते हैं।

यह भी पढ़े-सुपर फूड है कटहल : स्वाद से ही नहीं सेहत के मामले में भी बेहद फायदेमंद होता है कटहल'

1. Excessive intake of caffeine कैफीन का अधिक सेवन
कैफीन का अधिक सेवन किसी के लिए भी ठीक नहीं माना गया है। साथ ही ज्यादा कैफीन पीने से कुछ महिलाओं को समय से पहले ही पीरियड्स (Periods) आ सकते हैं। क्योंकि चाय-कॉफी, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और चॉकलेट के अधिक सेवन से महिलाओं के हार्मोन प्रभावित होते हैं। और इससे एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ सकते हैं जो कि जल्द पीरियड्स होने का कारण हो सकता है।


2. Exercising more ज्यादा एक्सरसाइज करने से
अति हर चीज की बुरी होती है। ऐसे में अगर आप ज्यादा व्यायाम भी करते हैं तो भी यह आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। मासिक धर्म के दौरान आपके शरीर को अधिक ऊर्जा या शक्ति की जरूरत होती है। वहीं अगर आप अपनी सारी एनर्जी एक्सरसाइज करने में लगा देती हैं तो आपको काफी थकान महसूस होगी। साथ ही वजन में अत्यधिक गिरावट या ज्यादा मोटापा भी हार्मोनल बदलाव का कारण हो सकता है। जिससे पीरियड्स (Periods) की तारीख पर भी असर पड़ता है।

यह भी पढ़े-पोरों पर प्रेशर से मिलेेगा साइनस में आराम , जानिए क्या होता है साइनोसाइटिस

3. Consumption of alcohol शराब का सेवन
अधिक मात्रा में शराब पीना भी हार्मोनल बदलाव की एक बड़ी वजह हो सकती है। यह न केवल आपके लिवर और सेहत को क्षति पहुँचाती है, बल्कि इससे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का संतुलन भी गड़बड़ाता है। और पीरियड्स (Periods) जल्द आने की संभावना भी बढ़ जाती है।

4. Ovary problems ओवरी से जुड़ी दिक्कतें

ओवरी यानि अंडाशय में गांठ होने या कोई अन्य दिक्कत होना भी पीरियड्स के समय से पहले आने का एक कारण हो सकता है। क्योंकि आपके शरीर या हार्मोन में थोड़ा भी बदलाव आपके मासिक धर्म चक्र को काफी प्रभावित करता है। जिसके कारण महिलाओं को गर्भ धारण करने में भी परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़े-जोड़ों के दर्द में नेविगेशन तकनीक उपयोगी, जानिए इस तकनीक के बारे में

5. When you are stressed तनावग्रस्त होने पर
तनाव कई स्वास्थ्य समस्याओं की जड़ बन सकता है। क्योंकि चिंता या स्ट्रेस होने पर दोनों हार्मोन एस्ट्रोजन तथा प्रोजेस्टेरोन की उत्पत्ति पर भी काफी असर पड़ता है। जिससे आपकी मासिक धर्म की तारीख भी पहले हो सकती है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4B8DlF0

No comments:

Post a Comment