हाल के दिनों में कई ऐसे रिसर्च में कहा गया है कि गैस पर सेकी गईं रोटियां खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनसे नुकसान हो सकता है। आज के अंक में जानते हैं कि इस बात में क्या सच्चाई है।
वायरल खबर
एक वायरल खबर के अनुसार जर्नल एनवायर्नमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित एक शोध के अनुसार सीधे गैस पर रोटी सेंकने से प्रदूषित गैस निकलती है। यह कार्बन मोनो ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड होता है। इस कारण ऐसी रोटियां खाने से नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें- National Doctors Day: प्राचीन भारत के पहले पांच डॉक्टर, जिन्होंने दुनिया को दिया ज्ञान
अन्य रिसर्च
फूड स्टैंडर्ड ऑस्ट्रेलिया एंड न्यूजीलैंड की ओर से वर्ष 2011 में एक रिसर्च प्रकाशित किया था। इसमें कहा गया था कि सीधे आंच पर सेंकने से कार्सिनोजेनिक रसायन का उत्सर्जन होता है जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। तवे पर सेकी रोटी खाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- आपात स्थिति में घबराएं नहीं, इस तरह दें फर्स्ट एड, बच जाएगी जान
रोटी के अंदर गैस नहीं जाती, इसलिए सुरक्षित
सीनियर फिजिशियन, डॉ. आलोक गुप्ता के अनुसार, अपने देश ही नहीं, दुनियाभर के कई देशों में हजारों वर्षों से तंदूर या सीधे आग पर रोटियां सेंककर खाने का चलन है। कुछ दशकों से रसोई गैस भी आई है, जिसमें मीथेन या कार्बन डाइऑक्साइड जैसे गैसें होती हैं। लेकिन इसमें समझने वाली बात यह है कि कोई भी गैस रोटी के अंदर नहीं जाती है और न ही गैस रोटी में भरती है। इसलिए नुकसान होने वाली बात स्पष्ट नहीं है। केवल अनुमान के आधार पर ऐसा बोलना ठीक नहीं है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/c1sDYBl
No comments:
Post a Comment