Sirsasana ke fayde : शीर्षासन से ठीक रहता है ब्लड सर्कुलेशन : शीर्षासन का नाम शीर्ष शब्द पर रखा गया है, जिसका मतलब होता है सिर। शीर्षासन को सभ आसनों का राजा माना जाता है। इसे करना शुरुआत में कठिन ज़रूर है लेकिन इसके लाभ अनेक हैं।
सिर के बल उल्टा हो जाने को शीर्षासन कहा जाता है। इसमें सिर या हाथों के बल अलग-अलग कोणों में शरीर को उल्टा किया जा सकता है। पूरे शरीर का संतुलन सिर या हाथों पर टिका होता है। योग शास्त्र में इसके कई फायदे बताए हैं।
यह भी पढ़े-आयुर्वेद में वरदान है नीम की पत्तियां, इन बीमारियों में मिलते है चौंकाने वाले फायदे
लाभ : ब्लड सर्कुलेशन (Blood circulation) ठीक होता है, मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन बढऩे से दिमाग सक्रिय होता है, ग्रंथियों की कार्य प्रणाली दुरुस्त होती है, पेट में स्थित अंगों जैसे आमाशय, लिवर, किडनी आदि एक्टिव होते हैं और पाचन तंत्र ठीक रहता है। ईसा पूर्व विख्यात ग्रीक फिजिशियन हिप्पोक्रेट्स भी रोगी को रस्सियों और पुली की सहायता से सीढिय़ों पर उल्टा लटकाते थे।
यह भी पढ़े-अगर बहुत ज्यादा बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल तो इन 11 खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में करें शामिल
शीर्षासन के फायदे - Sirsasana ke fayde
हर आसन की तरह शीर्षासन के भी कई लाभ होते हैं। उनमें से कुछ हैं यह:
- दिमाग को शांत करता है और तनाव और हल्के अवसाद से राहत देने में मदद करता है।
- शीर्षासन पिट्यूटरी और पीनियल ग्रंथियों को उत्तेजित करता है।
- हाथों, टाँगों, और रीढ़ की हड्डी को मज़बूत करता है।
- शीर्षासन फेफड़ों की कार्यकौशलता बढ़ाता है।
- शीर्षासन से पाचन अंगों पर सकारात्मक असर होता है जिस से कब्ज़ में राहत मिलती है।
- रजोनिवृत्ति के लक्षणों से राहत देता है शीर्षासन।
- अस्थमा, बांझपन, अनिद्रा, और साइनस के लिए चिकित्सीय है। (और पढ़ें – बांझपन का घरेलू इलाज)
यह भी पढ़े-New studies claim: आपके हार्ट पर विनाशकारी प्रभाव डालता है इस चीज का सेवन, आज ही कर दे बंद
‘इन्वर्जन थैरेपी’
विदेशों में इसे इन्वर्जन थैरेपी के नाम से जाना जाता है जिसमें फ्लेक्सिबल बिस्तरनुमा टेबल पर यह आसन किया जाता है। पैरों को ग्रिप में बांधने के बाद शरीर को उल्टा लटकाया जाता है। इसमें पूरे शरीर का बोझ सिर या हाथों को नहीं उठाना पड़ता और चोट लगने की आशंका भी कम होती है। डिप्रेशन के शिकार लोगों के लिए भी यह फायदेमंद है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VDAeNqv
No comments:
Post a Comment