Causes of pain, swelling and stiffness in the feet: पैरों में दर्द, ऐंठन या क्रैम्प्स अगर आपको लगातार हो रहा तो समझ लें आपका शरीर 6 में से किसी एक बीमारी का शिकार हो रहा है। पैरों में दर्द से आप अपनी बीमारी को पहचान सकते हैं।
पैर का दर्द होना बहुत आम बात है, लेकिन ये दर्द अगर रोज होने लगे या इस दर्द से आपका चलना-फिरना या डेली का काम प्रभावित होने लगे तो समझ लें, यह किसी बीमारी का संकेत है। छह तरह की बीमारियों का लक्षण पैर दर्द के साथ सामने आता है। इस दर्द अलग-अलग होता है।
यह भी पढ़े-हीटवेव के दौरान बढ़ सकती है पेट और सांस की समस्या, बचने के लिए इन उपायों को अपनाएं
पैर या मांसपेशियों में थकान के कारण भी दर्द होता है, लेकिन ये कभी-कभी हो तो सामान्य है, लेकिन बार-बार होने लगे तो इसे असामान्य मानना चाहिए। इसलिए पैर के दर्द को कभी नरजअंदाज न करें और दर्द के आधार पर बीमारी के संकेत को पहचानें और इलाज कराएं।
क्या होते हैं लेग क्रैम्प्स? What are leg cramps?
सबसे पहले तो पैर के दर्द और क्रैम्प में फर्क समझना जरूरी है। पैर के दर्द में पूरे पैर, खासकर जांघो के हिस्से में दर्द होता है, जबकि वहीं, क्रैम्प में काफ मसल्स में दर्द होता है। क्रैम्प का दर्द चुभता नहीं, बल्कि ऐंठन या फटन सा महसूस होता है। क्रैम्प का कारण थकी हुई मांसपेशियां या शरीर मे पानी की कमी होना होना भी हो सकता है। लेकिन लगातार क्रैंप या ऐठन रहना सही नहीं है।
यह भी पढ़े-क्या आपको भी अधिक काटते है मच्छर, तो अपने नहाने के साबुन को बदल दीजिए
पैरों में दर्द की हैं ये कुछ गंभीर कारण
डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT) Deep Vein Thrombosis (DVT)
शरीर में जब कोई खून का थक्का जमने लगता है, तब डीप वेन थ्रोम्बोसिस की समस्या होती है। यह थक्का शरीर में कहीं भी बन सकता है। लेकिन जब लोअर बॉडी में यह ब्लड क्लॉट पड़ता है, तो खून पहुंचना कम या बन्द हो जाता है। लम्बे समय तक बेड रेस्ट करना इसका मुख्य कारण है। ऐसे में पैर में सूजन और क्रैम्प होते हैं।
हडि्डयों में इंफेक्शन bone infection
हड्डी या टिश्यू में इन्फेक्शन भी पैर दर्द का कारण बन सकता है। यह दर्द सिर्फ संक्रमित हिस्से में ही होता है और उस हिस्से में सूजन और लालामी आ जाती है। यह दर्द एक दर्दनाक घाव की तरह ही होता है।
नी बर्साइटिस knee bursitis
घुटनों में दर्द का एक कारण नी बर्साइटिस भी हो सकता है। नी बर्साइटिस में घुटने के पीछे का एक गांठ बन जाती है जिसमें फ्लूइड भर जाता है। इसे बरसा कहते हैं। इसके इंफ्लामेशन के कारण आपको घुटने के चारों ओर भयंकर दर्द होता है और अकड़न बनी रहती है।
यह भी पढ़े-वैज्ञानिकों का दावा, कहा - बढ़ती हुई उम्र को रोका जा सकता है, जानिए कैसे
अथेरोसेलेरोसिस atherosclerosis
अथेरोसेलेरोसिस वो समस्या है जो आर्टरी फैट और कोलेस्ट्रॉल जमा होने से होता है। आर्टरी शरीर में ब्लड के साथ ऑक्सीजन पहुंचाती है। लेकिन ब्लाकेज के कारण शरीर मे ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। अधिकतर ये ब्लाकेज लोअर बॉडी में होता है। जिसके कारण पैरों को ठीक से ऑक्सीजन नहीं पहुंता और नतीजा दर्द होता है। इसेस पूरे पैर में दर्द होता है, खासकर काफ मसल्स में। यह दर्द ऐसा होता है जैसे हथौड़े चल रहे हों।
टेंडिंटिस tendinitis
टेंडिंटिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें पैंर में स्थित टेंडन में सूजन आ जाती है। टेंडन वह टिश्यू होता हैं जो हड्डियों को मांसपेशियों से जोड़े रखता है। लेकिन जब इस टेंडन में सूजन आती है तो ये हडि्डयों से अलग होने लगता है। इससे जोड़ प्रभावित होते हैं और टेंडिंटिस का दर्द या पैरों में हैमस्ट्रिंग या एड़ी की हड्डी के पास दर्द महसूस होता है।
यह भी पढ़े-ICMR की रिपोर्ट : भारत में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को है डायबिटीज, सबसे ज्यादा इस राज्य में
SlipDisc
स्पाइन की एक Disc का अपनी जगह से खिसक जाना ही SlipDisc होता है। कई बार यह खिसकी हुई Slip Disc स्पाइनल कॉर्ड की किसी नस को दबा देती है। इससे समस्या और भी गंभीर हो सकती है। SlipDisc का दर्द आपको पीठ के निचले हिस्से से लेकर पैरों और कई बार कमर में भी महसूस होता है।
SlipDisc के कई कारण हैं, लेकिन प्रमुख कारण अत्यधिक भारी वजन गलत तरह से उठाना ही होता है।
ये 6 ऐसे कारण हैं, जो भविष्य में बड़ी बीमारी का कारण बन सकते हैं। अगर आपको पैर में निरंतर दर्द महसूस होता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना ही उचित है। कई बार यह दर्द किसी ट्यूमर या कैंसर का संकेत भी हो सकता है। इसलिए जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाना ही सबसे अच्छा विकल्प है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/j0dk3bC
No comments:
Post a Comment