Thursday, 30 March 2023

Go Natural: केमिकल से रहें दूर, इन ऑर्गेनिक काजल से आंखों को दें परफेक्ट लुक

Ditch the Chemicals : श्रृंगार चाहे जितना भी कम या ज़्यादा हो आँखों के काजल की बात ही कुछ और है। काजल लग जाने से जैसे आंखें बोल उठती हैं। मार्किट में कई तरह के काजल और आईलाइनर अवेलेबल हैं लेकिन हमारी आंखों की सेहत के लिए ऑर्गेनिक काजल बेस्ट होते हैं। ये आंखों के लिए सेफ ऑप्शन है। इनमें अक्सर नेचुरल इंग्रेडिएंट्स जैसे कि बादाम ऑयल, केस्टर ऑयल या शीया बटर होते हैं जो हमारी आंखों की नाजुक त्वचा को मॉइस्चराइज और नरीश करने में मदद करते है। अपनी आंखों को हम ज़्यादा काजल से बोल्ड और ड्रामेटिक भी दिखा सकते हैं, बिना इस डर के की इसमें कहीं कोई केमिकल तो नहीं। आर्गेनिक काजल की एक और खास बात यह होती है की ये लम्बे समय तक चलता है और स्मज-प्रूफ होता है। अगर आप आर्गेनिक काजल खरीदना चाहते हैं पर ये सोच रहे हैं कि कौन सा ब्रांड लें तो हम आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं। यहां हमने कुछ आर्गेनिक काजल के ब्रांड शेयर किया है।

kajal-1963364_1280.jpg


Soul Tree Ayurvedic Kajal : यह काजल घी, आलमंड ऑयल और नेचुरल पिगमेंट्स जैसे इंग्रेडिएंट्स से तैयार किया गया है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिनकी स्किन सेंसिटिव है

Plum Natur Studio All-Day-Wear Kohl Kajal : यह काजल स्मूथ होने के साथ-साथ पिग्मेंटेड है। यह स्मज-प्रूफ, वाटर-प्रूफ और लंबे समय तक चलने वाला काजल है। आंखों की देखभाल के लिए इसमें विटामिन इ है। कहा जाता है यह नेचुरल और वीगन सामग्री जैसे जोजोबा ऑयल, मकदमिया ऑयल और शिया बटर से बनाया गया है।

Forest Essentials Natural Eye Kohl : यह काजल घी और बादाम के तेल जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बना है। यह आंखों के लिए सॉफ्ट होने के साथ ही सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए बेस्ट काजल है। कहते हैं आंखों को शांत करने और तनाव को दूर करने के लिए यह काजल कारगर है।

Kama Ayurveda Natural Kajal : दूसरे आर्गेनिक काजल की तरह यह भी नेचुरल सामग्री जैसे घी, कपूर और बादाम के तेल से बनाया जाता है। यह लंबे समय तक चलने वाला और स्मज-प्रूफ है, पूरे दिन पहनने के लिए एकदम सही है।

Biotique Bio Kaajal : इस काजल के काले रंग की बात ही कुछ और है। यह काजल आर्गेनिक सामग्री जैसे बादाम का तेल, कैस्टर तेल और कपूर से बना है। इसे लगाना आसान है और इसका काला आंखों पर घंटों तक टिकता है।

यह भी पढ़ें : इन आसान घरेलू उपचार से बालों की समस्याओं को कहें अलविदा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/f1aZe7J

No comments:

Post a Comment