Saturday, 3 September 2022

Samak Rice Benefits: समा का चावल खाने के भी हैं ये अद्भुत फायदे, इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में करता है मदद

Samak Rice Benefits: समा के चावल का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। समा के चावल में विटामिन ए, विटामिन बी2, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, थायमिन, नियासिन और वसा जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। समा के चावल का सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए समा के चावल का सेवन करना फायदेमंद होता हैं। इसके अलावा, ये शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। समा का चावल का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्या दूर होती है। तो आइए जानते हैं समा के चावल का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले के फायदे के बारे में

समा का चावल खाने के फायदे

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए समा चावल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सामा के चावल में जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर को वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बचाने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़े: अनार ही नही, अनार के छिलके भी सेहत और स्किन के लिए होते हैं फायदेमंद, जानें इसके कमाल के फायदे

वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए समा चावल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि समा के चावल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। जिसकी वजह से वजन को कम करने में मदद मिलती है।

आयरन की कमी को पूरा करने में फायदेमंद
आयरन की कमी को पूरा करने के लिए समा चावल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि समा के चावल में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। जिससे एनीमिया की शिकायत को दूर करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: चुकंदर में छिपे है कई अनगिनत राज, खून की कमी दूर करने के लिए करे चुकंदर का सेवन

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wRnX6MP

No comments:

Post a Comment