Modak Benefits: गणेश चतुर्थी का त्यौहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उत्सव में गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए रोज तरह-तरह से भोग लगाए जाते हैं, जिसमें गणपति बप्पा सबसे ज्यादा प्रिय भोग मोदक माना जाता है। स्वादिष्ट मोदक आपकी सेहत का भी ख्याल रखते हैं। मोदक का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। मोदक आपको कई सारी बीमारियों से कोसों दूर करने में मदद करता हैं। क्योंकि नारियल, गुड़, ड्राई फ्रूट्स से भरकर, चावल के आटे में स्टीम करके बनाए जाने वाले स्वादिष्ट मोदक कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। मोदक का सेवन करने से थायराइड ग्रंथियों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं गणपति बप्पा का मन पसंदीदा मोदक का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
मोदक के फायदे
थायराइड में फायदेमंद
थायराइड में मोदक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मोदक में एंटी-एजिंग मिश्रण होता है, जो थायराइड ग्रंथियों को हेल्दी रखता है। इसलिए थायराइड के मरीजों को मोदक का सेवन जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़े: शलजम खाने के भी हैं कमाल के फायदे, ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए मोदक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मोदक में फिलिंग के तौर पर नारियल को घिसकर डाला जाता है। नारियल में ट्राईग्लिसराइड्स मौजूद होता है, जो न सिर्फ हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है बल्कि ब्लड प्रेशर को कम करने और इसे कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
कब्ज से राहत दिलाने में फायदेमंद
कब्ज से राहत पाने के लिए मोदक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मोदक को बनाने के लिए घी का इस्तेमाल भरपूर मात्रा में किया जाता है। घी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कब्ज से राहत दिलाने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते है।
यह भी पढ़े: अगर कब्ज की समस्या से पाना चाहते हैं राहत तो आज से ही करें इन जूस को अपनी डाइट में शामिल
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/F6BkmfZ
No comments:
Post a Comment