Monday, 8 August 2022

Vitamin B12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी12 की कमी से आप हो सकते हैं इन रोगों के शिकार, शारीरिक और मानसिक बीमारियों के होने का बढ़ जाता है खतरा

Vitamin B12 Deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी12 बहुत जरूरी होता है। विटामिन बी12 शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है। लेकिन शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन बी12 की कमी होने पर एनीमिया, मानसिक, स्किन इंफेक्शन, मस्तिष्क और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का होने का खतरा बना रहता है। इसकी कमी होने पर शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में कमी आती है। तो आइए जानते है विटामिन बी12 की कमी के कारण शरीर में दिखने वाले लक्षण और होने वाले रोग के बारे में

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

1. त्वचा का पीला पड़ना
2. जीभ का लाल हो जाना
3. मुंह में छाले होना
4. आंखो की रोशनी कम होना
5. डिप्रेशन, कमजोरी और सुस्ती
6. चलने व बोलते समय दिक्कत आना
7. सांस फूल जाना
8. भूख कम लगना

विटामिन बी12 की कमी से होने वाले रोग

1. एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर एनीमिया जैसी गंभीर समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में कमी आती है। ऐसे में हीमोग्लोबिन का लेवल भी कम होने लगता है और एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़े: विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये चीजें, रहेंगे हमेशा स्वस्थ

2. डिमेंशिया होने का खतरा बढ़ जाता
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर डिमेंशिया होने का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि इसकी कमी होने पर मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को काफी नुकसान पहुंच सकता है, जिसकी वजह से मानसिक से जुड़ी कई तरह की बीमारियों हो सकती है। इन्हीं बीमारी में से एक डिमेंशिया है। डिमेंशिया एक गंभीर बीमारी है। जिसमे पीड़ित व्यक्ति की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है और वह सोचने-समझने ह सोचने-समझने लायक भी नहीं रहते है।

3. हड्डियों से जुड़ी समस्याओं हो सकती
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर हड्डियों से जुड़ी समस्याओं हो सकती है। क्योंकि इसकी कमी होने पर हड्डियों और जोड़ो में दर्द होने लगती है। साथ ही विटामिन बी12 की कमी होने पर कमर और पीठ में भी दर्द होने लगते है।
यह भी पढ़े: शहद के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

4. स्किन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर स्किन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि विटामिन बी12 की कमी होने से स्किन पर किसी भी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है। साथ ही इसकी कमी होने पर घाव भरने में समय लगता है और स्किन पीला पड़ने लगता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nzMIL2E

No comments:

Post a Comment