Saturday, 27 August 2022

Supertech Twin Towers demolition: सुपरटेक ट्विन टावर्स गिरने पर धूल के कणों, प्रदूषण से खुद को कैसे बचाएं

Supertech Twin Towers Demolition: सुपरटेक ट्विन टावर्स को दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहर नोएडा में मशहूर बिल्डर सुपरटेक द्वारा गिराने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कल, 28 अगस्त, रविवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, सुपरटेक ट्विन टावर्स को गिरा दिया जाएगा। रिपोर्टों के अनुसार, धूल के बादल जमीनी स्तर से 300 मीटर ऊपर दिखाई देने की संभावना है, जो करीब 10-15 मिनट तक वातावरण में फैला रहेगा। ट्विन टावर्स गिराए जाने पर उसमे से निकलने वाले धूल के कणों की वजह से आसपास के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ट्विन टावर्स गिराए जाने की वजह श्वसन संबंधी, त्वचा से संबंधित, खांसी और सर्दी में वृद्धि जैसी कई बीमारियां भी हो सकती हैं। तो ऐसे में आइए जानते है ट्विन टावर्स गिराए जाने की वजह से धूल के कणों से होने वाले प्रदूषण से खुद को कैसे बचाएं

इन प्रदूषण से खुद का कैसे कर सकते हैं बचाव

  • धूल और वायु प्रदूषण से बचाव के लिए N-95 का मास्क लगाएं
  • कुछ समय के लिए 1 किमी के दायरे के लोगों को तुरंत दूर जाना चाहिए
  • घरों में एयर प्यूरीफायर का प्रयोग करें
  • अस्थमा जैसी सांस की समस्या से पीड़ित लोग अपनी दवाएं लेते रहें, सतर्क रहें और 3-4 दिनों के लिए घर से बाहर न निकालें
  • जितना हो सके उतना कम घर से बाहर निकले
  • स्किन मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें
  • आंखों को सुरक्षित रखने के लिए चश्मे का प्रयोग करें
  • विध्वंस के समय अपने एसी, दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें
  • स्किन या आंखों में जलन या कोई भी एलर्जी होने पर डॉक्टर की सलाह तुरंत लें

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qjNYLQG

No comments:

Post a Comment