Monday, 1 August 2022

Poha Benefits: नाश्ते में पोहा खाने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, वजन कम करने में होता है सहायक

Poha Benefits: सुबह नाश्ते में पोहा का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। पोहा में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट और फैट जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद करते हैं। वजन कम करने के लिए पोहा का सेवन करना फायेदमंद होता है। साथ ही ये शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। तो आइए जानते नाश्ते पोहा खाने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

पोहा खाने के फायदे

वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए सुबह नाश्ते में पोहा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पोहा में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करते है।
यह भी पढ़े: रोज सुबह खाली पेट दही खाने के है कमाल के फायदे, पेट से जुड़ी समस्याएं होती है दूर

खून की कमी को पूरा करने में फायदेमंद
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए सुबह नाश्ते में पोहा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पोहा में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में होने वाली खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है और शरीर में हीमोग्लोबिन की लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए पोहा का सेवन गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चों को जरूर करना चाहिए।

पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन को बेहतर बनाने के लिए सुबह नाश्ते में पोहा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पोहा में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: फेफड़ों के कैंसर से कोसों दूर रहने के लिए अपनी डाइट इन 4 चीजों को जरूर करें शामिल, रहेंगे हमेशा स्वस्थ

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/KfBicWy

No comments:

Post a Comment