Monday, 22 August 2022

Milk and Munakka Benefits: दूध में मुनक्का डालकर खाने से सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे, हड्डियां होती है मजबूत

Milk and Munakka Benefits: दूध और मुनक्का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। दूध और मुनक्का कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। लेकिन जब दूध में मुनक्का डालकर सेवन करते है तो लाभ दोगुने बढ़ जाते हैं। मुनक्का में फाइबर, हेल्दी फैट्स, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो वहीं दूध में विटामिन डी, प्रोटीन, कैल्शियम की भरपूर गुण पाए जाते है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। दूध और मुनक्का का एक साथ सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही इनका सेवन करने से आंखें तेज होती है। तो आइए जानते हैं दूध में मुनक्का डालकर सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

दूध में मुनक्का डालकर खाने के फायदे

हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध में मुनक्का डालकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और मुनक्का दोनों में ही कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इनका सेवन करने से गठिया रोग में राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने से लेकर पेट की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है आलू का रस, जानें अन्य फायदे

दिमाग को तेज बनाने में फायदेमंद
दिमाग को तेज बनाने के लिए दूध में मुनक्का डालकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और मुनक्का में कई ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं, जिससे तनाव, स्ट्रेस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और दिमाग को तेज होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों के लिए दूध में मुनक्का डालकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्के में बीटा कैरोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।
यह भी पढ़े: खट्टे फल खाने से सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे, इम्यूनिटी सिस्टम होता है मजबूत

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dmVEJ2A

No comments:

Post a Comment