Health Tips: आजकल की व्यस्त और भागदौड़ की जिंदगी में लगातार काम करने की वजह से अधिक थकान होने लगती है। जिसका सीधा असर हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। लेकिन सरसों के तेल से पैर के तलवों की मालिश करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते हैं। क्योंकि अधिक थकान होने पर सरसों के तेल से पैरों के तलवों की मालिश करने से थकान दूर होती है और सुकून भरी नींद आती है। साथ ही सरसों के तेल से पैरों की मालिश करने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है। इसके अलावा तलवों की मालिश करने से शारीरिक और मानसिक आराम मिलता है। तो आइए जानते हैं सरसों के तेल से पैर के तलवों की मालिश करने के बारे में
सरसों के तेल से पैर के तलवों की मालिश करने के फायदे
1. तनाव और चिंता को दूर होता
तनाव और चिंता को दूर करने के लिए सरसों के तेल से पैर के तलवों की मालिश करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सरसों के तेल से पैर के तलवों की मालिश करने से तनाव और चिंता दूर होता है और मानसिक सुकून मिलता है।
यह भी पढ़े: शहद में सोंठ मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, खांसी-जुकाम की समस्याओं के लिए है रामबाण
2. सुकून भरी नींद आती
सुकून भरी नींद पाने के लिए सरसों के तेल से पैर के तलवों की मालिश करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सरसों के तेल से पैर के तलवों की मालिश करने से अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलती है। साथ ही इससे थकान दूर होती है और दिमाग शांत होता है। जिससे सुकून भरी नींद आती है।
3. महिलाओं के लिए फायदेमंद
महिलाओं की कई परेशानियां दूर करने के लिए सरसों के तेल से पैर के तलवों की मालिश करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सरसों के तेल से पैरों की मालिश करने से पीरियड्स के दौरान होने वाली दर्द और ऐंठन से राहत मिलती है। साथ ही ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: रोजाना केला खाने के है अनगिनत फायदे, हड्डियों को मिलती है मजबूती
4. जोड़ों के दर्द से आराम मिलता
जोड़ों के दर्द से आराम पाने के लिए सरसों के तेल से पैर के तलवों की मालिश करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रात को सोते समय सरसों के तेल से पैरों की मालिश करने से जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है। क्योंकि इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे नसों को आराम मिलता है और जोड़ों का दर्द कम होता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1oDeSM5
No comments:
Post a Comment