Amla Water Benefits: आंवला का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। आंवला को सुपर फूड कहा जाता है। आंवला में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से लेकर स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। लेकिन आंवला की तरह ही इसके पाउडर से बने पानी का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। जी हां, सुबह खाली पेट आंवला का पानी पीने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। वजन को कम करने से लेकर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए सुबह खाली पेट आंवले का पानी का सेवन करना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते है सुबह खाली पेट आंवले का पानी पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
आंवला का पानी पीने के फायदे
डायबिटीज कंट्रोल रखने में फायदेमंद
डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए सुबह खाली पेट आंवले का पानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आंवला में क्रोमियम मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है।
यह भी पढ़े: इन चीजों को दही के साथ मिलाकर सेवन करने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, कई समस्याएं होंगी दूर
वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट आंवले का पानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आंवला में अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की मेटाबोलिक दर को सुधारता है। जिससे शरीर पर फैट नहीं जमता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
पाचन क्रिया बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए सुबह खाली पेट आंवले का पानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आंवला में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही आंवला पानी पाचन को सुधारने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: इन चीजों के साथ भूलकर भी न करें केला का सेवन, खाया तो सेहत को पड़ सकता है महंगा
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/h1xc9KD
No comments:
Post a Comment