Sunday, 24 July 2022

Sprouted Wheat Benefits: गेहूं के अंकुरित दाने खाने के है कमाल के फायदे, जिसे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Sprouted Wheat Benefits: गेहूं के अंकुरित दाने का सेवन करने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। अंकुरित गेहूं में विटामिन ए, बी, सी, ई, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मिनरल्‍स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। गेहूं के अंकुरित दाने का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्या दूर होती है। साथ ही ये इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं गेहूं के अंकुरित दाने का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में

गेहूं के अंकुरित दाने के फायदे

1. पाचन को बेहतर रखने में फायदेमंद
पाचन को बेहतर रखने के लिए गेहूं के अंकुरित दाने सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अंकुरित गेहूं में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: वजन और तनाव को कम करने में फायदेमंद होता है लौकी का जूस, जानें इसके अन्य फायदे

2. इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए गेहूं के अंकुरित दाने सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अंकुरित गेहूं में विटामिन सी और विटामिन ए भरपूर मात्रा पाया जाता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।

3. वजन को कंट्रोल करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए गेहूं के अंकुरित दाने सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अंकुरित गेहूं के सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है। जिससे वजन को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट करी पत्ता खाने से मिलते है अनगिनत फायदे, कई समस्याएं होती है दूर

4. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए गेहूं के अंकुरित दाने सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अंकुरित गेहूं में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए अंकुरित गेहूं एक अच्छा फूड माना जाता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VdxfoJ2

No comments:

Post a Comment