Friday, 1 July 2022

Rock Salt Benefits: जोड़ो और गले के दर्द से राहत दिलाने में मददगार होता है सेंधा नमक, जानें इसके कमाल के फायदे

Rock Salt Benefits: सेंधा नमक का इस्तेमाल करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। अन्य नमक की तुलना में सेंधा नमक का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नमक का सेवन जरूरत के हिसाब से करना चाहिए। आयुर्वेद में सेंधा नमक का इस्तेमाल औषधियों के रूप में किया जाता है। सेंधा नमक में पाए जाने वाले मिनरल्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। सेंधा नमक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। साथ ही ये जोड़ों और गले के दर्द को ठीक करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं सेंधा नमक का इस्तेमाल करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

सेंधा नमक के फायदे

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सेंधा नमक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेंधा नमक में पाए जाने वाले तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा भी कम रहता है।
यह भी पढ़े: सेब के सिरके से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, महिलाओं के लिए होता है फायदेमंद

जोड़ो के दर्द को कम करने में फायदेमंद
जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप तिल के तेल में एक चुटकी सेंधा नमक लें। फिर इस तेल को गर्म कर लें और हल्की हाथों से अपने जोड़ो के हिस्सों पर इस तेल से मालिश करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

गले के दर्द को कम करने में फायदेमंद
गले के दर्द को कम करने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेंधा नमक गले में दर्द और खराश से राहत दिलाने में मदद करता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए गुनगुने पानी में चुटकी भर सेंधा नमक मिला लें, फिर इससे गरारे करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VBxnieg

No comments:

Post a Comment