Pomegranate Benefits: रोजाना अनार का सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। अनार कई गुणों से भरपूर होता है। अनार में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, फाइबर, आयरन, जिंक और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही अनार एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर होता है। अनार शरीर में होने वाली खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। रोजाना अनार का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है। तो आइए जानते हैं अनार का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
अनार खाने के फायदे
खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद
खून की कमी को दूर करने के लिए अनार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनार में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। खून की कमी को दूर रोजाना अनार का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण है ये 4 फल, हार्ट रहेगा हमेशा स्वस्थ
इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अनार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनार में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत आती है। इसलिए इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना अनार का सेवन जरूर करें।
शरीर में होने वाली जलन को रोकने में फायदेमंद
शरीर में होने वाली जलन को रोकने के लिए अनार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनार में एंटी इन्फ्लेमेट्री गुण पाया जाता है, जो शरीर में होने वाली जलन को रोकने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/t2mswXo
No comments:
Post a Comment