Karela Juice Benefits: करेले का सेवन करना के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन इसके जूस पीने से भी सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। करेले के जूस सेहत से लेकर स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। करेले के जूस में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए करेले के जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है। करेले के जूस का आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं करेले के जूस पीने से सेहत और स्किन को मिलने वाले लाभ के बारे में
करेले के जूस के फायदे
1. आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए करेले के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करेले के जूस में बीटा-कैरोटीन के गुण पाया जाता हैं, जो आंखों संबंधित समस्याओं को दूर करता और आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता हैं। साथ ही ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़े: टमाटर सेहत से लेकर स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए है रामबाण इलाज, जानें अन्य फायदे
2. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए करेले के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खाली पेट करेले का जूस पीना डायबीटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि करेले के जूस में मोमर्सिडीन और चैराटिन नामक के दो कम्पाउंड मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
3. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए करेले के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करेले में एंटी माइक्रोबियल और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज मौजूद होते हैं, जो खून को साफ करने में मदद करते है। जिससे स्किन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही ये खुजली, जलन, रैशेज, सूजन, फोड़े-फुंसी को भी रोकने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: कलौंजी का सेवन से सेहत को मिलते है ये अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को करता है दूर
4. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए करेले के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करेले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है और शरीर को कई तरह के वायरल इंफेक्शन से भी बचाता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Hms7Ifh
No comments:
Post a Comment