Tuesday, 5 July 2022

Home Remedies for Mosquitoes: क्या आपके घर में बढ़ गया है मच्छर का आतंक, तो इन घरेलू उपायों से भगाएं मच्छर

Home Remedies for Mosquitoes: घर में मच्छरों के काटने की वजह से न केवल रात की नींद खराब होती है, बल्कि मच्छरों के काटने की वजह से होने वाली बीमारियां का खतरा भी बढ़ जाता है। मच्छरों के काटने की वजह से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां हो जाती हैं। मच्छर को भगाने के लिए लोग घर में कॉयल और लिक्विड रेफर का उपयोग करते हैं लेकिन मच्छरों को भागने में इसका असर बस थोड़ी देर होता है। मच्छरों को घर से भगाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी है जो घर से मच्छर को भागने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं मच्छर को भागने वाले घरेलू उपायों के बारे में

मच्छर से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

1. लहसुन
घर से मच्छरों को भगाने में लहसुन का इस्तेमाल करना बहुत ही असरदार माना जाता है। लहसुन की खुशबू से मच्छरों को चिड़ होती है। जिसकी वजह से मच्छर दूर भागते हैं। इसलिए आप लहसुन का पेस्ट बना लें और पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को घर के हर कोने में छिड़क दें। ऐसा करने से मच्छर घर से तुरंत दूर भाग जाएंगे।
यह भी पढ़े: बच्चों की हाइट बढ़ाने में काम आएंगे ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

2. पुदीना
घर से मच्छरों को भगाने में पुदीना का इस्तेमाल करना बहुत ही असरदार माना जाता है। पुदीने की खुशबू से मच्छरों को चिड़ होती है। इसलिए कमरे में जगह-जगह पुदीने के तेल को छिड़क दें। ऐसा करने से मच्छर घर से तुरंत दूर भाग जाएंगे।

3. कपूर
घर से मच्छरों को भगाने में कपूर का इस्तेमाल करना बहुत ही असरदार माना जाता है। मच्छरों को भगाने के लिए आप कपूर को जलाकर 15 से 20 मिनट के लिए कमरे में छोड़ दें। ऐसा करने से मच्छर घर से तुरंत दूर भाग जाएंगे।
यह भी पढ़े: क्या आप बार-बार पेशाब आने की समस्या से परेशान है, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत निजात

4. नीम का तेल
आपके शरीर पर मच्छर न काटे, इसके लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम के तेल को पानी में मिलाकर शरीर पर लगाने से मच्छर दूर रहते हैं और काटते भी नहीं है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/a6qzliM

No comments:

Post a Comment