Saturday, 2 July 2022

Gular Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर है गूलर, एक नहीं कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज

Gular Benefits: गूलर का इस्तेमाल करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। गूलर एक नहीं कई सारी बीमारियों का रामबाण इलाज है। गूलर का फल ही नहीं बल्कि इसकी छाल और दूध भी सेहत को कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं। गूलर कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा गूलर में आयरन की भरपूर मात्रा पाया जाता है। गूलर के फल पेट दर्द की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही ये घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। तो आइए जानते गूलर के इस्तेमाल करने के फायदे के बारे में

गूलर के फायदे

पेट दर्द की समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद
पेट दर्द की समस्या से राहत दिलाने के लिए गूलर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पेट दर्द होने पर गूलर के फूल का सेवन करने से काफी आराम मिलता है।
यह भी पढ़े: किडनी स्टोन के मरीजों के लिए वरदान है कुलथी की दाल, जानें इसके अन्य फायदे

शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में फायदेमंद
शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए गूलर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गूलर में आयरन की भरपूर मात्रा पाया जाता है जो शरीर में होने वाली आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

घाव को जल्द ठीक करने में फायदेमंद
घाव को जल्द ठीक करने के लिए गूलर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गूलर के दूध घाव को जल्द से जल्द ठीक करने में मदद करता है। इसलिए आप घाव पर रुई में गूलर का दूध लेकर लगाएं।
यह भी पढ़े: अखरोट खाने के है अनगिनत फायदे, कई बीमारियों को करता है दूर

पीरियड की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
पीरियड की समस्या को दूर करने के लिए गूलर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। महिलाओं के लिए गूलर वरदान माना जाता है। क्योंकि पीरियड्स के दौरान सबसे ज्यादा ब्लीडिंग होती है। ऐसे में गूलर के 1 या 2 पके हुए फलों को चीनी के साथ मिलाकर खाने से राहत मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/D0fuX8W

No comments:

Post a Comment