Curd Benefits: रोजाना दही का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। दही एक सुपरफूड होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें कई सारे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। दही कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। दही पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं दही का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
दही खाने के फायदे
पाचन शक्ति को बढ़ाने में फायदेमंद
पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में लैक्टोज मौजूद होता है जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर है उन्हें दही का सेवन जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट मखाना खाने से मिलते है ये अद्भुत फायदे, हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में करता है मदद
हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये अर्थराइटिस को दूर करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करना चाहते हैं, तो आज से ही अपनी डाइट में करें 4 इन चीजों को शामिल
दिल के लिए फायदेमंद
दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोकता है। जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर रहती है। साथ ही ये दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VDF7CXd
No comments:
Post a Comment