Superfoods for Children: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। आज के समय में बच्चे हेल्दी फूड्स से ज्यादा जंक फूड खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन ये जंक फूड बच्चों के सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। जिसकी वजह से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास दोनों पर बुरा असर पड़ता है। जो बच्चे जंक फूड या बाहर का खाना खाते हैं, उनकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। जिसकी वजह से बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए उनके डाइट में कुछ सुपरफूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए। तो आइए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में
बच्चों को हेल्दी बनाए रखने वाले सुपरफूड्स
1. केला
बच्चों को हेल्दी बनाए रखने में केला बहुत फायदेमंद माना जाता है। केला बच्चों के लिए सुपरफूड्स में से एक है। केला कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो बच्चों को तुरंत एनर्जी देता है। साथ ही केला से बच्चे का पेट और डाइजेशन दोनों अच्छे रहते हैं। इसलिए रोजाना बच्चों को एक केला जरूर खिलाना चाहिए।
यह भी पढ़े: काली मिर्च के साथ घी मिलाकर खाने से मिलते हैं अनगिनत फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार
2. दाल
बच्चों को हेल्दी बनाए रखने में दाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दाल में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, बच्चों में निरंतर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं। दाल का सेवन करने से बच्चे के स्वास्थ्य और दिमागी क्षमता को बढ़ाने में बहुत मदद मिलती है।
3. दूध
बच्चों को हेल्दी बनाए रखने में दूध बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध कैल्शियम और विटामिन्स के गुणों से भरपूर होता है, जो बच्चों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही बच्चों की हड्डी, नाखूनों और दांत को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।
यह भी पढ़े: अगर आपकी भी हड्डियां कमजोर हो रही है, तो इसे मजबूत बनाने के लिए करें इन आहारों का सेवन
4. ड्राई फ्रूट्स
बच्चों को हेल्दी बनाए रखने में ड्राई फ्रूट्स बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते हैं, जो बच्चों शारीरिक और मानसिक विकास के लिए फायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने से बच्चों को एनर्जी मिलती है और बच्चें हमेशा स्वस्थ रखते हैं।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8tlbSpn
No comments:
Post a Comment