Saturday, 25 June 2022

Hemps Seeds Benefits: भांग के बीज से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

Hemps Seeds Benefits: भांग के बीज का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। भांग के बीज का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है।
कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर भांग का बीज स्वास्थ्य जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही भांग के बीज में प्रोटीन, विटामिन ई, फैटी एसिड और विभिन्न मिनरल्स के गुण पाए जाते हैं जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। भांग के बीज दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही ये मस्तिष्क को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद करता है। तो आइए जानते भांग के बीज से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में

भांग के बीज के फायदे

दिल को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
दिल को स्वस्थ बनाए रखने में भांग का बीज बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। भांग के बीजों में अमीनो एसिड आर्जीनाइन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का निर्माण करता है। नाइट्रिक ऑक्साइड हार्ट की बीमारियों के खतरे कम करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

पाचन को दुरुस्त करने में फायदेमंद
पाचन को दुरुस्त करने में भांग का बीज बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भांग के बीज घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचनशक्ति दुरूस्त करने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने में भांग का बीज बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भांग के बीज में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: खाली पेट नींबू पानी पीने के है कमाल के फायदे, वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में होता है फायदेमंद

मस्तिष्क को स्वस्थ्य बनाए रखने में फायदेमंद
मस्तिष्क को स्वस्थ्य बनाए रखने में भांग का बीज बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भांग के बीज में फैटी एसिड मौजूद होते है, जो पार्किंसंस और अल्जाइमर रोग जैसी मस्तिष्क की परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7YrM8db

No comments:

Post a Comment