Sunday, 26 June 2022

Health Tips: दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में करें इन मिनरल को जरूर शामिल, रहेंगे हमेशा फिट

Health Tips: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ की जिंदगी में लोग अपनी सेहत का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिसकी वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है और शरीर कई बीमारियों की चपेट में आने लगता है। आज के समय में ज्यादातर लोग दिल से जुड़ी समस्या के शिकार हो रहे हैं। इस समस्या से बचने और दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए व्यक्ति को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और अपनी डाइट में मिनरल को जरूर शामिल करें। मिनरल और कई पोषक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें इन मिनरल को

दिल को स्वस्थ बनाए रखने वाले मिनरल

ओमेगा-3 फैटी एसिड
दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। साथ ही दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: क्या आपके भी हाथों में मिर्च काटने के बाद होती है जलन, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

आयरन
दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आयरन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। आयरन शरीर में होने वाली खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। आयरन से लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है।
साथ ही ये शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को ठीक रखता है।

जिंक
दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जिंक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। जिंक इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। जिससे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: केवल अल्कोहल ही नहीं ये फूड्स भी लिवर को पहुंचाते हैं नुकसान, खाने से पहले जानें इनके के बारे में

फोलिक एसिड
दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए फोलिक एसिड का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। हार्ट का फंक्शन ठीक रखने के लिए फोलिक एसिड का सेवन करना लाभकारी होता है। साथ ही ये ब्लड फ्लो अच्छा करने और होमोसिस्टीन कम्पाउंड को गलाकर खून को पतला करने में सहायक होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Ujabev2

No comments:

Post a Comment