Health Tips: सब्जियों का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। कई ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें कच्चा खाया जाता है या जिनका सलाद के रूप में कच्चा सेवन किया जाता है। लेकिन वही कुछ ऐसी भी सब्जियां है जिन्हें पका कर ही खाना चाहिए। इन सब्जियों को भूलकर भी कच्चा नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इन सब्जियों को कच्चा खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकते हैं। इसलिए इन सब्जियों को पका कर या उबालकर ही इनका सेवन करें। तो आइए जानते हैं किन सब्जियों का सेवन कच्चा नहीं किया जा सकता है
भूलकर भी न खाएं इन सब्जियों को कच्चा
1. मशरूम
मशरूम का सेवन भूलकर भी कच्चा नहीं करना चाहिए। मशरूम का कच्चा सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। क्योंकि कच्चा मशरूम खाने से पेट में इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए मशरूम को हमेशा उबाल कर या पका कर ही खाना चाहिए।
यह भी पढ़े: जानिए आपकी सेहत के लिए कौन है सबसे ज्यादा फायदेमंद, आम या पपीता
2. बैंगन
बैंगन का सेवन भूलकर भी कच्चा नहीं करना चाहिए। कच्चा बैंगन का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि कच्चा बैंगन सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती हैं। साथ ही इसके सेवन करने से उल्टी, पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है। इसलिए बैंगन का सेवन हमेशा उबाल कर या पका कर ही करें।
3. आलू
आलू का सेवन भूलकर भी कच्चा नहीं करना चाहिए। कच्चा आलू का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि कच्चे आलू में सोलेनाइन नामक टॉक्सिन होता है, जिसकी वजह से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आलू का सेवन हमेशा उबाल कर या पका कर ही करें।
यह भी पढ़े: काली मिर्च इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर तनाव को दूर करने में करता है मदद, जानें इसके अन्य फायदे
4. पालक
पालक का सेवन भूलकर भी कच्चा नहीं करना चाहिए। कच्चा पालक का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि पालक एक ऐसी सब्जी है जिस में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया हो सकते हैं। ऐसे में पालक का कच्चा सेवन करने से बचना चाहिए। इसलिए पालक का सेवन हमेशा उबाल कर या पका कर ही करें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BmGTC0H
No comments:
Post a Comment