Monday, 20 June 2022

Health Tips: डायबिटीज से हो रही शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए करें इन चीजों का सेवन

Health Tips: आजकल की भागदौड़ की जिंदगी और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग डायबिटीज की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित रूप से घटता और बढ़ता है। डायबिटीज होने पर व्यक्ति को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति की शरीर में कमजोरी हो जाती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में उन चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहे और जिससे शरीर में कमजोरी भी न हो। डायबिटीज से हो रही शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए करें इन चीजों का सेवन। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में जो डायबिटीज से हो रही शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है

शुगर से ही रही कमजोरी को दूर करने वाले फूड्स

अलसी के बीज
डायबिटीज में अलसी के बीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि अलसी के बीज में ओमेगा 3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। डायबिटीज से हो रही शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए अलसी के बीज का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। इसका सेवन करने से शरीर को बहुत ताकत मिलती है।
यह भी पढ़े: गर्मियों में कच्चे आम रस के है अनगिनत फायदे, लू बचाने में होता है मददगार

दही
डायबिटीज में दही का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि दही में सीएलए मौजूद होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही ये इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है और शरीर में होने वाली कमजोरी को दूर करता है।

हरी सब्जियां
डायबिटीज में हरी सब्जियों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हरी सब्जियों का रोजाना सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में ताकत मिलती है। क्योंकि हरी सब्जियों में विटामिन की भरपूर मात्रा पाया जाता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। ये शरीर में होने वाली कमजोरी को दूर करने में मददगार साबित होता है।
यह भी पढ़े: डायबिटीज को कंट्रोल करने से लेकर आंखों को हेल्दी बनाए रखने में मददगार होता है, टमाटर का जूस

अंडा
डायबिटीज में अंडा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि अंडे में प्रोटीन और अमीनो एसिड की भरपूर मात्रा पाया जाता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही रोजाना अंडे का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में ताकत मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/uVcZqSR

No comments:

Post a Comment