Diabetes in Hindi: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से ज्यादातर लोग डायबिटीज की बीमारी के शिकार हो रहे है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शुगर लेवल का कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी होता है। शुगर लेवल बढ़ने पर डायबिटीज के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को विशेष रूप से अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरुरत होती है। ऐसे में उन्हें ये पता होना चाहिए कि उनके लिए क्या खाना सही होता और किससे परहेज करना चाहिए। तो आइए जानते है डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए और नहीं
डायबिटीज के मरीजों के लिए ऐसा होना चाहिए डिनर
डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है रात का भोजन। डायबिटीज के मरीजों को डिनर हल्का फुल्का करना चाहिए। क्योंकि रात को 2 बजे से सुबह 8 बजे तक शुगर लेवल ज्यादा बढ़ जाता है। रात में शुगर लेवल का बढ़ जाने की वजह रात का भारी भरकम भोजन, दवाई या हार्मोनल दबाव हो सकता है। इसलिए बढ़े हुए शुगर को कंट्रोल करने के लिए रात को हल्का फुल्का भोजन का सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़े: रोजाना तुलसी के पत्ते के साथ काली मिर्च खाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जानें इनके फायदे
चीजों को रखें अपनी प्लेट से दूर
रात को डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा कैफीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। रात में चॉकलेट, चाय-कॉफी या शराब का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये सेहत को नुकसान पंहुचा सकते है। साथ ही इनका सेवन करने से रात को नींद नहीं आती है और इसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ जाता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZGI3l1t
No comments:
Post a Comment