Black Food Benefits: ब्लैक फूड का सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। रंग बिरंगी फल सब्जियों के साथ ही ब्लैक फूड का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ब्लैक फूड के कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। ब्लैक फूड का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। ब्लैक फूड शरीर को कई सारी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना ब्लैक फूड का सेवन जरूर करना चाहिए। तो आइए जानते हैं ब्लैक फूड का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
ब्लैक फूड खाने के फायदे
काले अंगूर
काले अंगूर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हरे रंग की तुलना में काले रंग का अंगूर बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: डायबिटीज को कंट्रोल करने से लेकर आंखों को हेल्दी बनाए रखने में मददगार होता है, टमाटर का जूस
ब्लैकबेरी
ब्लैकबेरी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ब्लैकबेरी में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
काली मिर्च
काली मिर्च का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। काली मिर्च के सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसमें पेपरिन नामक कंपाउंड भी पाया जाता है, जो प्रभावी रूप से सूजन से लड़ सकता है। साथ ही ये इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है
चिया सीड्स
चिया सीड्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चिया सीड्स में विटामिन बी, थियामिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Av3RBnb
No comments:
Post a Comment