Sunday, 5 June 2022

Basil Side Effects: तुलसी फायदे की जगह सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Basil Side Effects: तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। तुलसी का सेवन करने से शरीर को कई तरह से फायदे मिलते है। तुलसी कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है जो कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन सेहत को फायदे पहुंचाने वाली चीज भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जी हां, तुलसी का अधिक मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। तुलसी का अधिक सेवन करने से खून पतला हो सकता है। साथ ही इसका अधिक मात्रा में सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए तुलसी के पत्तों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। तो आइए जानते हैं तुलसी का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में

तुलसी के नुकसान

खून पतला कर सकता
अधिक मात्रा में तुलसी के पत्तों का सेवन करने से खून पतला हो सकता है। क्योंकि अधिक मात्रा में तुलसी का सेवन करने से आपका खून और अधिक पतला हो सकता है। ऐसे में अगर आप खून गाढ़ा करने वाली दवाइयों का सेवन कर रहे हैं, तो तुलसी का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें। अगर कोई और भी दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़े: सेब के बीज खाने से सेहत को हो सकते हैं नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक
अधिक मात्रा में तुलसी के पत्तों का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि तुलसी की तासीर गर्म होती है। इसका अधिक सेवन करने से उनके और बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसमें यूजेनॉल नामक तत्व भी पाया जाता है, जो वेजाइनल ब्लीडिंग की समस्या को भी बढ़ा सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक
अधिक मात्रा में तुलसी के पत्तों का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि तुलसी के पत्ते चबाने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। इसलिए जो मरीज पहले से शुगर की दवाइयां ले रहे हैं, वो तुलसी का अधिक सेवन करने से बचें। अगर डायबिटीज के मरीज तुलसी का अधिक सेवन करते हैं, तो उनके ब्लड शुगर में बहुत ज्यादा कमी आ सकती है।
यह भी पढ़े: जानिए गन्ने के जूस पीने के नुकसान, डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/IHjUNs9

No comments:

Post a Comment