Monday, 2 May 2022

Walnuts Side Effects: अधिक मात्रा में अखरोट का सेवन करना, आपके स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है भारी नुकसान, हो जाएं सतर्क

Walnuts Side Effects: अखरोट का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि ये कई सारी बीमारियों से बचाने में आपकी मदद करता है। लेकिन कभी कभी फायदे करने वाले चीज भी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। ठीक ऐसे ही जरूरत से ज्यादा अखरोट का सेवन करना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। अखरोट में फाइबर और कैलोरी की भरपूर मात्रा पाई होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। साथ ही डायरिया की समस्या भी हो सकता है। इसलिए अखरोट का सेवन सीमित मात्रा में करें। तो आइए जानते हैं ज्यादा अखरोट खाने के फायदे के बारे में

अखरोट खाने के नुकसान


1. वजन कम करने में नुकसानदायक

अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करना आपके वजन को बढ़ा सकता है। क्योंकि अखरोट में फाइबर और कैलोरी की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो वजन बढ़ाने में फायदेमंद होता है। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अखरोट का सेवन ज्यादा न करें।

यह भी पढ़े: जामुन की पत्तियों के है ये अद्भुत फायदे, कई बीमारियों को दूर करने में होता है मददगार

2. पाचन के लिए नुकसानदायक

अखरोट का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अखरोट में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है। कभी कभी अधिक अखरोट का सेवन करने के कारण पेट दर्द, कब्ज और डायरिया की समस्या बन सकता है। इसलिए अखरोट का सेवन ज्यादा न करें।

3. एलर्जी की समस्या होती

अखरोट के ज्यादा सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। क्योंकि कुछ लोगों को अखरोट से एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है। इसलिए एलर्जी से बचने के लिए आप अखरोट का सेवन सीमित मात्रा में करें।

यह भी पढ़े: जानिए भुने चने खाने से मिलते हैं अनगिनत फायदे, पुरुषों के लिए भी होता है फायदेमंद

4. अल्सर की समस्या हो सकती

अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करना अल्सर की समस्या को कारण बन सकता है। क्योंकि अधिक मात्रा में अखरोट खाने से पेट में गर्मी बढ़ जाती है जिससे अल्सर की समस्या हो सकती है। इसलिए आप अखरोट का सेवन सीमित मात्रा में करें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nac1UK6

No comments:

Post a Comment