Vitamin E Rich Food: शरीर को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ई जरूरी होता है। त्वचा और बालों के लिए विटामिन ई बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि विटामिन ई से त्वचा और बाल अच्छे रहते हैं। विटामिन ई में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर शरीर में विटामिन ई की कमी है तो ऑक्सीजन पर्याप्त नहीं मिल पाता। साथ ही विटामिन ई की कमी से मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी महसूस होना आदि की समस्या हो सकती है। बाल और त्वचा से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। लेकिन विटामिन ई की कमी को पूरा करने में कुछ फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में
विटामिन E की कमी को पूरा करने वाले फूड्स
1. बादाम
विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए बादाम का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम विटामिन ई के गुणों से भरपूर होता है, जो विटामिन ई की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसलिए विटामिन ई की कमी से जूझ रहें व्यक्ति को बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़े: नींबू और सेंधा नमक का रोज करें सेवन, सेहत को मिलेंगे अनेकों फायदे
2. एवोकाडो
विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए एवोकाडो का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एवोकाडो में विटामिन ई के गुण पाए जाते है, जो विटामिन ई की कमी को पूरा करने में मदद करते है। इसलिए विटामिन ई की कमी से जूझ रहें व्यक्ति को एवोकाडो का सेवन जरूर करना चाहिए।
3. पपीता
विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए पपीता का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पपीता में विटामिन और विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो विटामिन ई की कमी को पूरा करने में मदद करते है। इसलिए विटामिन ई की कमी से जूझ रहें व्यक्ति को पपीता का सेवन जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़े: गर्मियों में रोजाना करें पुदीने के शरबत का सेवन, पेट दर्द से लेकर जलन की समस्या से दिलाता राहत
4. पालक
विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए पालक का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पालक में विटामिन ई और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो विटामिन ई की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसलिए विटामिन ई की कमी से जूझ रहें व्यक्ति को पालक का सेवन जरूर करना चाहिए।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/12DR6sn
No comments:
Post a Comment