गैस की तकलीफ से केवल पेट ही नहीं परेशान होता है, बल्कि इससे सीने में दर्द, भारीपन, दिल डूबने सा महसूस होना, सिर में दर्द और उल्टी जैसी समस्या भी होने लगती है। अगर आपका गैस के चलते बैठना भी दुश्वार हो रहा तो बिना देरी किए इन घरेलू नुस्खों को जरूर आजमाएं।
गैस जब तक पेट में होती है वह आसानी से बारह आ जाती है, लेकिन जब ये आंतों में बन जाती है तो ये बाहर नहीं निकल पाती है तब ही सबसे ज्यादा दर्द और बेचैनी महसूस होती है। तो चलिए बताएं क्या हैं।
गैस बनने का जानिए सबसे पहले कारण-Causes of gas and acidity
दस्त या कब्ज का कारण बनने वाली किसी भी चीज़ से गैस का दर्द, सूजन और पेट फूलने की समस्या बढ़ सकती है। गैस बनने के कारणों में शामिल हैं-ज्यादा खाना, खाते या पीते समय हवा निगलना, च्युइंगगम चबाना, सिगरेट पीना, हरी पत्तेदार सब्जियां या फल से भी गैस की समस्या होती है।
गैस से निजात पाने के त्वरित उपाय How to get rid of gas instantly
- खान खाने के तुरंत बाद लेटने या बैठने की आदत बंद कर दें। खाने के बाद धीमी गति से चलना गैस बनने से रोकता है। खाने के बाद कम से कम 20 मिनट चहलकदमी करते रहें। सोने के लिए कम से कम दो घंटे बाद बिस्तर पर जाएं।
- पेट में गैस बन रही है तो पेट की हल्के हाथों से मसाज करें। पेट के बल लेटे ताकि गैस अपनी जगह से हिल कर बाहर को आ सके।
- मोटी सौंफ़, जीरा, धनिया, हल्दी, पुदीना, ये सारे मसाले गैस से राहत दिलाने वाले हैं। किसी भी एक को खाने के बाद जरूर चबाएं।
- एक गिलास पानी में 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर घोलकर पीने से गैस बनना बंद हो जाती है। यह काफी पुराना घरेलू उपाय है।
- पवनमुक्तासन करे और इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को एक साथ सीधा ऊपर उठाएं। इसके बाद दोनों घुटनों को मोड़ें और अपनी बाहों को उनके चारों ओर रखें। घुटनों को अपनी छाती तक और सिर को घुटनों तक लाने का प्रयास करें। इससे गैस रिलीज हो सकेगी। 20 सेकंड या उससे अधिक समय तक इस मुद्रा में रहें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gOWqKY2
No comments:
Post a Comment