Non Stick: आजकल लोग नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल करना अधिक पसंद करते हैं, इसमें खाना जल्दी बन जाता है, लेकिन वहीं इसकी कोटिंग शरीर को कई प्रकार के नुकसान भी पंहुचा सकती है। इसके इस्तेमाल से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने जैसी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है, इसमें पॉलीटेट्राफ्लुओरोएथिलीन नामक एक तत्व पाया जाता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। नॉन स्टिक के बर्तन में खाना खाने से वहीं शरीर में आयरन की कमी भी हो सकती है। इसलिए जानिए कि यदि आप भी नॉन स्टिक बर्तनों का नुकसान करते हैं तो कौन-कौन सी समस्यायों का सामना आपको करना पड़ सकता है।
जानिए क्या सेहत के लिए नुकसानदेह होता है नॉन स्टिक
नॉनस्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल अक्सर कई लोग करते हैं,लेकिन क्या आपको पता है कि ये जिस रसायन से बना होता है इस रसायन का नाम होता है "पेरफ्लुओरूक्टेनोइक एसिड", इस रसायन को वर्ष 2013 में पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया था। क्योंकि इसके ज्यादा इस्तेमाल से पॉलिमर फ्यूम फीवर स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि नॉनस्टिक बर्तन के ज्यादा इस्तेमाल से कैंसर के जैसी कई सारी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।
जानिए इसकी कमी से शरीर को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं
-नॉनस्टिक बर्तन के ज्यादा इस्तेमाल से थायरॉइड बढ़ने कि समस्या उत्पन्न हो सकती है।
-इसमें खाना बनाने से बॉडी में आयरन की कमी हो सकती है, वहीं ये खून बनने की समस्या को भी कम कर सकता है और आप एनेमिया का शिकार भी हो सकते हैं।
-नॉनस्टिक बर्तन में खाना खाने से दिमाग से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है।
-इसके ज्यादा इस्तेमाल से मांसपेशियों और हड्डियों को कई सारे नुकसान पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हो सकता है ओवरहाइड्रेशन, जानिए कैसे समझें बॉडी के संकेत
जानिए इसके बर्तनों को इस्तेमाल करने के सही तरीकों के बारे में
- यदि आप खाना बनाते समय नॉनस्टिक बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं तो इस बात को ध्यान में रखें कि खाने को धीमी आंच पर पकाएं, वहीं इसे ज्यादा तेज आंच पर न रखें।
-बर्तन धुलते समय इस बात को ध्यान में रखना चाहिये कि बर्तनों को ज्यादा न खुरचें।
-वहीं यदि ज्यादा तापमान वाली चीज को बनाना चाहते हैं तो लोहे या स्टील के बर्तन का ही उपयोग करें।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में करें इन दालों का साथ में सेवन सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ibgSCsc
No comments:
Post a Comment