Friday, 6 May 2022

Mosambi Juice: रोजाना एक गिलास मौसंबी का जूस पीने से सेहत को मिलते है कई फायदे, कमजोरी को दूर करने में होता है मददगार

Mosambi Juice Benefits: मौसंबी का जूस का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। गर्मियों के मौसम में मौसंबी का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। मौसंबी की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में शरीर में ठंडक पहुंचाने का काम करती है। मौसंबी के जूस में विटामिन सी और पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। रोजाना मौसंबी का सेवन करने से शरीर में होने वाली कमजोरी की समस्या दूर हो जाती है। शरीर को ताकत देने में मदद करती है। मौसंबी का जूस पीने के बहुत सारे लाभ हैं। तो आइए जानते हैं मौसंबी का जूस पीने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में

मौसमी जूस पीने के फायदे


1. पाचन के लिए फायदेमंद

मौसंबी का जूस का सेवन करना पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि मौसंबी में फ्लेवोनोइड्स गुण पाए जाते हैं जो पाचन में बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही अपच और गैस्ट्रिक समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं। इसलिए पाचन संबंधी समस्याओं से दूर करने के लिए मौसंबी का जूस का सेवन जरूर करें।

यह भी पढ़े: नाक में देसी घी डालने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

2. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मौसंबी का जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मौसंबी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसलिए नियमित रूप से मौसंबी का जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बेहतर होती है।

3. आंखों के लिए फायदेमंद

मौसंबी का जूस का सेवन आपकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसंबी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद होती है। आंखों को स्वस्थ रखने में विटामिन सी अहम भूमिका निभाता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए मौसंबी के जूस का सेवन जरूर करें।

यह भी पढ़े: दाल का पानी पीने से मिलते हैं कमाल के फायदे, कई बीमारियों को दूर करने में होता है फायदेमंद

4. त्वचा के लिए फायदेमंद

त्वचा के लिए मौसंबी का जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसंबी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। ये आपकी त्वचा को इंफेक्शन से बचाकर रखता है। साथ ही त्वचा को चमकदार भी बनाता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9e0AU8q

No comments:

Post a Comment