MonkeyPox Virus: मंकीपॉक्स एक प्रकार की दुर्लभ बीमारी है, ये स्माल पॉक्स की तरह दिखाई देती है। इसके लक्षणों कि बात करें तो इसके लक्षण फ्लू बीमारी जैसे होते हैं। यूके की एजेन्सी ने दावा किया है कि ये एक वायरल संक्रमण है, जो एक से दूसरे व्यक्तियों में तो आसानी से नहीं फैलता है, पर ये वायरस जानवरों से लोगों में फैलता है। इसको फ़ैलाने वाले जानवरों कि बात करें तो ये बंदरों या चूहों से मनुष्यों में फैलता है।
इसलिए ये जानने कि बेहद आवश्य्कता होती है कि आखिरकार ये बीमारी कैसे स्माल पॉक्स से अलग है।
मंकीपॉक्स के क्या-क्या लक्षण है
मनुष्यों में, मंकीवायरस के लक्षणों की बात करें तो बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में पेन, बॉडी पेन, शरीर में छोटे-छोटे- दानों के साथ थकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन-यूरोप के बाद अब अमेरिका में भी दी मंकीपॉक्स ने दस्तक, जानें क्या है इस वायरस के लक्षण
जानिए मंकीपॉक्स कैसे चेचक की समस्या से अलग है
मंकीपॉक्स होने पर जो लिम्फ नोड्स होते हैं, उसमें बहुत ही ज्यादा सूजन आ जाती है, वहीं ये चेचक के दानों से बहुत ही ज्यादा बड़े और उभरे हुए होते हैं, शुरुआत के दिनों में ये लाल रंग के होते हैं, जो धीरे-धीरे काले रंग में बदलने लग जाते हैं। मंकी पॉक्स वायरस के दानों की शुरुआत अक्सर फेस से होती है जबकि स्माल पॉक्स का ऐसा कोई भी लक्षण नहीं है। मंकीपॉक्स में वायरस धीरे-धीरे ऊपर से नीचे की तरफ बढ़ता है, वहीं ये कुछ दिनों के बाद ही मवाद से भर जाते हैं, जो बहुत ही ज्यादा दर्दनाक भी हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/health-news/what-is-monkey-virus-and-know-how-it-is-different-from-small-pox-7543382/
No comments:
Post a Comment