Friday, 13 May 2022

Health Tips: लोहे की कढ़ाई में भूलकर भी न बनाएं ये चीज, सेहत को हो सकता है नुकसान

Health Tips: लोहे के बर्तन में बना हुआ खाना खाने स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि लोहे के बर्तन में बना खाना खाने से खून की कमी नहीं होगी और हीमोग्लोबिन का लेवल भी सही रहेगा। इसलिए ज्यादातर लोग लोहे की बर्तन या कढ़ाई का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करते हैं। लेकिन लोहे के बर्तन में खाना बनाते समय कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखें। नहीं तो आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक जो सकता है। तो आइए जानते हैं लोहे के बर्तन या कढ़ाई में खाना बनाते समय किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है

लोहे की कढ़ाई में न बनाएं ये चीज

1. खाना बनाने के बाद उसे किसी और बर्तन में डालें
लोहे के बर्तन में खाना बनाने के बाद खाने को तुरन्त किसी दूसरे बर्तन में डाल देना चाहिए, चाहे स्टील या कांच के बर्तन। क्योंकि लोहे की कढ़ाई में सब्जी पकाने या कोई और चीज पकाने से उसमें जल्दी कालापन आ जाता है। ये खाना आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
यह भी पढ़े: जरूरत से ज्यादा जीरा पानी पीने से हो सकते हैं कई नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

2. रोजाना इसमें खाना न पकाएं
लोहे के बर्तन में रोजाना खाना न बनाएं। सप्ताह में बस दो से तीन बार लोहे के बर्तन में खाना बनाना चाहिए। लोहे के बर्तन में रोजाना खाना बनाकर खाने से आपके सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

3. हरी सब्जियों को न पकाएं
लोहे की कढ़ाई में कभी भी हरी सब्जियों को नहीं पकाना चाहिए। क्योंकि लोहे की कढ़ाई में हरी सब्जियां बनाने से उनमें कालापन आ जाता है, जो सेहत नुकसान पहुंचा सकता है।
यह भी पढ़े: जानिए हींग के पानी के जबरदस्त फायदे, पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में करता है मदद

4. खट्टी चीज में न पकाएं
लोहे की कढ़ाई या बर्तन में कभी भी भूलकर खट्टी चीजें न पकाएं। क्योंकि लोहे की कढ़ाई में खट्टी चीजें पकाने से नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए कढ़ी या टमाटर से बनी चीजों को लोहे की कढ़ाई में बनाने से मना किया जाता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sXfZ2ML

No comments:

Post a Comment