Sunday, 1 May 2022

Hair Care Tips: क्या आप दो मुंहे बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम

Hair Care Tips: आजकल की बदलती और भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में हम अपने बालों का ध्यान नही रख पाते हैं। जिसका बुरा असर सीधा हमारे बालों पर पड़ता है। बालों का ध्‍यान न रखने की वजह से उन्‍हें भरपूर पोषण नहीं मिलता और बालों की हालत और खराब हो जाती है। जिसकी वजह से बाल दो मुंहे हो जाते हैं। दो मुंहे बालों के विकास को रोक देते है और बाल लंबे नही हो पाते है। साथ ही बाल बेजान हो जाते हैं। दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और बालों को ट्रिम भी करते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपाय ऐसे भी है जो आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय


1. पपीता का मास्क

दो मुंहे बालों से छुटकारा दिलाने में पपीता बहुत ही फायदेमंद होता है। पपीता का मास्क दो मुंहे बालों की समस्या को ठीक करता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप पपीते को पीसकर उसे दही के साथ मिला लें और फिर इसे बालों पर लगा लें। सूखने के बाद सिर को शैम्पू से धो लें।

यह भी पढ़े: कमजोरी होने पर आप हो सकते हैं कई बीमारियों के शिकार, तुरंत एनर्जी पाने के लिए करें ये घरेलू उपचार

2. केला का मास्क

दो मुंहे बालों से छुटकारा दिलाने में केला बहुत ही फायदेमंद होता है। केला का मास्क दो मुंहे बालों की समस्या को ठीक करता है। दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आप पहले केले को पीस और फिर उसमें 2 बड़े चम्मच शहद और 3 चम्मच जैतून या नारियल का तेल डालकर इन्हें अच्छे से मिला लें। अब इसे बालों पर लगा लें और थोड़ी देर बाद से पानी से धो लें।

3. अंडे का मास्क

दो मुंहे बालों से छुटकारा दिलाने में अंडा बहुत ही फायदेमंद होता है। अंडे का मास्क दो मुंहे बालों की समस्या को ठीक करता है। दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आप पहले एक बॉउल में एक अंडे का पीला भाग लें फिर उसमें 1 चम्मच शहद और 3 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर इन्हें अच्छे से मिला लें। अब इसे बालों पर लगा लें और 30 मिनट बाद बालों को शैम्पू से धो लें।

यह भी पढ़े: असमय से होने वाले सफेद बालों से छुटकारा दिलाएंगे, ये घरेलू नुस्खे

4. दही और शहद

दो मुंहे बालों से छुटकारा दिलाने में दही और शहद बहुत ही फायदेमंद होता है। शहद और दही का मिश्रण दो मुंहे बालों की समस्या को ठीक करता है। इसके मिश्रण को आप हफ्ते में दो बार अपने बालों में लगाएं। इससे आपको दो मुंहे की समस्या से जल्द ही निजात मिलेगा। दोनों के मिश्रण से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OzucgE4

No comments:

Post a Comment