Thursday, 12 May 2022

Chewing Gum Side Effects: अगर आप च्यूइंग गम के शौकीन है, तो हो जाएं सावधान, ये आपके सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

Chewing Gum Side Effects: च्यूइंग गम चबाने से सेहत को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ठीक ऐसे ही, च्यूइंग गम का अधिक मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अधिक मात्रा में च्यूइंग चबाने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। अगर आप भी जरूरत से ज्यादा च्यूइंग गम चबाते है तो अपनी आदतों को तुरन्त बदले नही तो इसे खाने से शरीर को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। तो आइए जानते हैं च्यूइंग गम चबाने के नुकसान के बारे में

च्यूइंग गम खाने के नुकसान

1. पेट से जुड़ी समस्या हो सकती
च्यूइंग गम को ज्यादा चबाने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। च्यूइंग गम ज्यादा चबाने से हवा पैदा होती है, जिसकी वजह से पेट में दर्द और सूजन होने की समस्या हो सकती है। साथ में सीने में जलन भी हो सकती है। इसलिए ज्यादा च्यूइंग चबाने बचें।
यह भी पढ़े: जानिए शहद और मुनक्का के हैं कई फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

2. जंक फूड खाने की इच्छा होती
च्यूइंग गम को ज्यादा चबाने से ज्यादा जंक फूड खाने की समस्या हो सकती है। क्योंकि बार बार च्यूइंग गम चबाने से जंक फूड खाने की इच्छा होती है। ये जंक फूड की भूख को बढ़ावा देता है।

3. ब्लड शुगर के नुकसानदायक
च्यूइंग गम को ज्यादा चबाने से ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है। क्योंकि ज्यादा मात्रा में च्यूइंग गम खाने से ब्लड शुगर बढ़ता है। इसलिए ब्लड शुगर के मरीजों को च्यूइंग गम का सेवन करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़े: बासी रोटी खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, जिसे जानकर आप रह जाएंगे हैरान

4. दांत के लिए नुकसानदायक
च्यूइंग गम को ज्यादा चबाने से दांत में समस्या हो सकती है। क्योंकि ज्यादा च्यूइंग गम का इस्तेमाल करना आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही ये आपके दांतों को भी गिरा सकता है। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए च्यूइंग गम का सेवन कम करें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jZ4kVN8

No comments:

Post a Comment